scriptचैत्र नवरात्रि 2019 : आज इस विधि से करें मां चन्द्रघंटा को प्रसन्न, हर समस्या जल्दी होगी खत्म | tips for pooja on third navratra of maa chandraghanta | Patrika News

चैत्र नवरात्रि 2019 : आज इस विधि से करें मां चन्द्रघंटा को प्रसन्न, हर समस्या जल्दी होगी खत्म

Published: Apr 08, 2019 10:31:28 am

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का दिन होता है।
ज्योतिष के अनुसार भी देवी चंद्रघंटा की पूजा महत्वपूर्ण मानी जाती है।
मां चंद्रघंटा की पूजा से जीवन दोष मुक्त बनता है।

maa durga

चैत्र नवरात्रि 2019 : आज इस विधि से करें मां चन्द्रघंटा को प्रसन्न, हर समस्या जल्दी होगी खत्म

नई दिल्ली। नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का दिन होता है और इस दिन उन्हे प्रसन्न करने से आपका जीवन भय और दोष से मुक्त बनता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करनी ज्योतिष के अनुसार भी महत्वपूर्ण मानी गई है क्योंकि उनका संबंध मंगल ग्रह के साथ होता है। आइये जानते हैं कि किस खास विधि से आप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न कर जीवन में फायदा पा सकते हैं।

1.मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय लाल रंग के वस्त्र धारण करना बहुत उत्तम माना जाता है साथ ही मां चंद्रघंटा को भी लाल रंग के वस्त्र अर्पण करने चाहिए।

2.मां को लाल गुलाब की माला पहनाएं, लाल रंग के चंदन का तिलक करें इससे जल्दी ही आपकी कुंडली के दोषों का निवारण होता है।

3.मां चंद्रघंटा की पूजा करने से आपका घर आर्थिक तौर पर मजबूत बनता है साथ ही आपको हर कार्य में उचित परिणाम एवं सफलता मिलती है।

4.मां चंद्रघंटा की पूजा करने से आपको मंगल ग्रह के दोष के कारण प्रभावित करने वाली समस्याओं से लड़ने की शक्ति मिलती है इसलिए देवी की उपासना करनी चाहिए।

5.कुंड़ली में मंगल ग्रह के कमज़ोर होने पर या मंगल दोष होने पर आपको माता चंद्रघंटा की विशेष पूजा करने से इस समस्या से जल्दी निजात मिलती है।

यह भी पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2019 : कलश स्थापना में बोया गया जौ बदल सकता है आपकी किस्मत, देता है ये संकेत

maa chandraghanta

6.मां को मेवे का भोग अर्पण करना चाहिए और देवी के व्रत का संकल्प करना चाहिए इससे निश्चित रूप से आपके जीवन में ख़ुशियों का आगमन होता है।

7.साथ ही मां चंद्रघंटा को गंगाजल, दूध, दही , घी शहद का स्‍नान कराना चाहिए और इसके बाद उन्हे मिष्‍ठान एवं फल अर्पण करने चाहिए।

8.मां चंद्रघंटा की अष्टभुजा स्वरूप वाली, हाथों में अस्त्र-शस्त्र लिए युद्ध मुद्रा की तस्वीर की पूजा करें इससे मां की कृपा से आपको दुष्टों से लड़ने की ताकत मिलती है।

9.मां चंद्रघंटा की इस रूप में पूजा करने से आपके मस्तिष्क को सम्पूर्ण रूप से शांति मिलती है और आपका कल्याण होता है।

10.मां की पूजा करने से कर्जे से मुक्ति मिलती है आर्थिक परेशानी दूर होती है और परिवार के सभी लोगों को स्वस्थ और लंबी आयु का वरदान मिलता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो