scriptबारिश के इस मौसम में प्रेगनेंट महिलाएं बरतें ये सावधानियां | Patrika News
दस का दम

बारिश के इस मौसम में प्रेगनेंट महिलाएं बरतें ये सावधानियां

10 Photos
6 years ago
1/10

मानसून का मौसम प्रेगनेंट महिलाओं और उनके बच्चे के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस मौसम में प्रेगनेंट महिलाओं द्वारा जरा सी भी लापरवाही उनके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। ऐसे में इस समय प्रेगनेंट महिलाओं को अपने खान-पान और सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। हम आपको वो बातें बता रहे हैं, जो बारिश के मौसम में जरूर ध्यान में रखनी चाहिए।

 

2/10

बारिश के मौसम में बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी के होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में बाहर का संक्रमित भोजन और पानी का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपके और आपके बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

3/10

बारिश के मौसम में जितना हो सके उबला हुआ पानी पिएं।

 

4/10

इस मौसम में पानी आसानी से दूषित हो जाता है। पानी को उबाल लेने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाते हैं।

 

5/10

अपनी डायट में अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का इस्तेमाल करें।

 

6/10

बारिश के दिनों में हरी सब्जियों खासतौर से पत्तों वाली सब्जियों का सेवन करने से बचें।

 

7/10

खाना बनाते समय अपने बर्तनों और सब्जियों को अच्छे से साफ करें।

 

8/10

बारिश के मौसम में पेट की समस्याओं से बचने के लिए अपने हाथों की सफाई का खास ख्याल रखें।

 

 

9/10

अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर पदार्थों को शामिल करें।

 

10/10

विटामिन सी हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

 

 

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.