scriptइस छोटे से गांव से शुरू हुआ था फटी जींस पहनने का ट्रेंड, जानें इससे जुड़ी 10 बातें | tips to buy jeans, know how to check the quality and material of it | Patrika News

इस छोटे से गांव से शुरू हुआ था फटी जींस पहनने का ट्रेंड, जानें इससे जुड़ी 10 बातें

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2019 10:38:51 am

Submitted by:

Soma Roy

न्यूयॉर्क के एक गांव में स्थित एक बुटीक से शुरू हुआ था फटी जींस का चलन
सबसे पहले नीले रंग की जींसें आती थी, इन्हें प्राकृतिक रंगों से रंगा जाता था

jeans facts

जींस खरीदते समय ब्रांड ही नहीं उसकी पॉकेट चेक करना भ्री बेहद जरूरी, ये हैं 10 कारण

नई दिल्ली। रोजमर्रा की जिंदगी में पहनी जाने वाली जींस इन दिनों सबकी जरूरत बन चुकी है। मोटे कपड़े से बने होने और कई कलर-डिजाइन में आने के चलते ये लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। मगर क्या आपको पता है दुनिया की पहली जींस बनाने का पेटेंट आज के ही दिन मिला था और इसे सबसे पहले लेविस कंपनी ने बनाया था। तो क्या है जींस से जुड़ी खास बातें आइए जानते हैं।
1.यूं तो अमूमन लोग जींस खरीदते समय उसके ब्रांड और कलर पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जींस की क्वालिटी देखने के लिए उसकी पॉकेट देखना बहुत जरूरी है।

2.दरअसल जींस बनाने का पहला पेटेंट सबसे पहले लेविस कंपनी को मिला था। उसने जींस को मजबूती देने के लिए इसकी पॉकेट में कई सारे आईलिड यानि लोहे वाले बटन लगाए थे। इससे काम के दौरान जींस को सपोर्ट मिलता था।
3.जींस बनाने वाली कंपनी ने आगे और पीछे दोनों पॉकेट्स में कई आईलिड लगाए थे, लेकिन
कस्टमर्स की शिकायत पर बाद में जींस के पीछे लगने वाले बटन को हटा दिया गया। लोगों को कहना था कि चेयर या सोफे पर बैठने पर वो फंस जाते थे।
4.जींस की पॉकेट आजकल फैशन के हिसाब से बदल गई हैं। मगर आज भी अच्छी क्वालिटी के जींस की पहचान उसकी जेब से होती है। तभी अच्छी जींस में पॉकेट ऐसे बनाए जाते हैं जिसमें सामान भी रख लें, साथ ही आप आरामदायक भी महसूस करें।
5.जींस से जुड़ी एक और बात बेहद दिलचस्प है वो है नीले रंग का चलन। बताया जाता है कि जब पहली जींस बनाई गई थी तब वो दो रंगों में आती थी। जिसमें पहली थी इंडिगो ब्लू कलर और दूसरा थी ब्राउन। क्योंकि ये दोनों ही गहरे रंग के थे इसलिए ये जल्दी गंदी नहीं होते थे। वही ट्रेंड आज भी जारी है। हालांकि इसमें और कई वैरायटी शामिल हो गई हैं।
6.पहले जब जींस बनाई गई थी तब इसकी जिप यानि चेन भी अलग पैटर्न में लगी होती थी। अब लेडीज और जेंट्स दोनों के ही जींस में चेन बीच में लगी होती है। मगर पहले लेडीज जींस में ये साइड में और जेंट्स की जींस में बीच में लगी होती थी।
7.वक्त के साथ जींस के पैटर्न में भी बदलाव किए गए। इसके तहत न्यूयॉर्क ईस्ट गांव में लिम्बो नामक एक बुटीक ने कुछ चेंजेस किए। इसमें उसने नई जींसों को धोकर उसे हल्का कट करके पहनने का चलन शुरू किया।
8.उस बुटीक का ये फैशन सेंस लोगों को बहुत पसंद आने लगा। तब से फटी जींस का मार्केट में ट्रेंड बढ़ गया।

9.पहले जींस को नीले रंग का कलर करने के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता था। इसके लिए कई फूलों को मिलाया जाता था। बाद में इसे सिंथेटिक रंगों से रंगा जाने लगा।
10.नीली जींस पहनने का ट्रेंड द्वितीय विश्व युुद्ध के बाद से शुरू हुआ था। तब यूनाइटेड स्टेट के सैनिकों ने आफ द डूयटी इस रंग की जींसे पहनी थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो