scriptखर्चों पर नहीं लग रहा है ब्रेक तो रात को सोने से पहले कर लें इनमें से कोई एक काम | Patrika News
दस का दम

खर्चों पर नहीं लग रहा है ब्रेक तो रात को सोने से पहले कर लें इनमें से कोई एक काम

10 Photos
6 years ago
1/10

कई लोग अनावश्यक खर्चों और धन की कमी को लेकर परेशान रहते हैं। उनकी लाख कोशिशों के बावजूद धन की बचत नहीं हो पाती है। अगर आप भी इन्हीं चिंताओं में घिरे हुए हैं तो हम आपको कुछ आसान से उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप तंगी से छुटकारा पा सकते हैं।

2/10

रुपए—पैसों के अनावश्यक खर्च का एक बड़ा कारण है घर का बिखरा होना। जो घर गंदे व चीजें फैली रहती हैं, वहां मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता है। ऐसे घरों में दरिद्रता का डेरा जम जाता है। इससे बचने के लिए घर को साफ—सुथरा रखें एवं शाम को घर में धूनी दिखाएं।

3/10

खर्चों पर रोक लगाने के लिए रात के समय घर के दक्षिण और पश्चिम के कोने में दीपक व बल्‍ब जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न रहते हैं और घर में संपन्‍नता आती है। इससे घर से नकरात्मकता भी खत्म होती है।

4/10

धन प्राप्ति के लिए चावल के साबूत 21 दानों को हल्‍दी में थोड़ा पानी मिलाकर रंग लें। अब इन्हें लाल रंग के एक रेशमी कपड़े में बांधकर मां लक्ष्‍मी के पास रख दें। अब माता की पूजा करें। इसके बाद कपड़े में लाल सिंदूर लगाकर इसे अपनी तिजोरी में रख लें। इसे धन लाभ होगा और खर्च कम होंगे।

5/10

लगातार खर्च हो रहे धन पर रोक लगाने के लिए वट व पीपल के 21 पत्तों पर राम का नाम लिखकर उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा दो से पांच सप्ताह तक लगातार करें। ये आप किसी भी दिन कर सकते हैं। ऐसा करने से धन का अपव्यय रुकेगा।

6/10

धन लाभ के लिए रोजाना सुबह एवं शाम को घी के दीपक के सम्मुख महालक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। पाठ से पहले अपने हाथों में लाल पुष्प एवं थोड़ा गंगाजल छिड़ककर संकल्प लें। अब पाठ के अंत में पुष्पों को महालक्ष्मी को अर्पित करें एवं उनकी आरती करें। ऐसा नियमित तौर पर करने से समस्या दूर हो जाएगी।

7/10

धन व्यय के साथ अगर पति—पत्नी में झगड़े होते हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले अपने बेडरुम में कपूर जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता खत्म होगी और संबंध मधुर बनेंगे। इससे परिवार में खुशहाली भी आएगी।

8/10

धन के खर्च होने का एक कारण यह भी है कि ज्यादातर लोग रात को बिना मुंह और पैर धोएं ही सो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इससे घर में दरिद्रता आती है। इसलिए कभी भी रात को खान खाने के बाद जूठे मुंह न सोएं और हमेशा पैरों को धोने एवं पोंछने के बाद ही लेटें।

9/10

धन का अपव्यय रोकने के लिए एक बात ध्यान देना और जरूरी है वो है सोने की दिशा। कई लोग सोते समय किसी भी दिशा में सिर एवं पैर करके सो जाते हैं, लेकिन हमारी इन आदतों से हमें नुकसान उठाना पड़ता है। इससे बचने के लिए हमेशा अपना सिर पूर्व व दक्षिण दिशा की ओर रखें। इधर भूलकर भी पैर न रखें।

10/10

खर्चों पर रोक लगाने के लिए रात को सोने से पहले अपना किचन जरूर साफ कर दें। क्योंकि रसोई के गंदे रहने से मां अन्नपूर्णा घर से चली जाती हैं। जिसे धन—धान्य की कमी हो जाती है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.