scriptनेहा धूपिया की प्रेगनेंसी पर उठे सवाल, ये 10 एक्ट्रेसेस भी रहीं शक के घेरे में | Patrika News
दस का दम

नेहा धूपिया की प्रेगनेंसी पर उठे सवाल, ये 10 एक्ट्रेसेस भी रहीं शक के घेरे में

10 Photos
6 years ago
1/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पहले जहां उन्होंने अचानक शादी करके सबको चौंका दिया था, वहीं अब उनकी प्रेगनेंसी की खबर भी चर्चा में है। क्योंकि नेहा शादी के महज तीन महीनों के अंदर ही प्रेगनेंट हो गई हैं। नेहा के अलावा बॉलीवुड की ये 10 खूबसूरत हसीनाएं भी शादी से पहले गर्भवती होने को लेकर खबरों में रही हैं।

2/10

नेहा धूपिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से इसी साल मई महीने में शादी की थी। वहीं अब वो प्रेगनेंट हो गई हैं। वेडिंग के महज तीन महीनों के अंदर ही नेहा का प्रेगनेंट होना सवालिया निशान खड़े कर रहा है। अफवाह है कि नेहा शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं। इस बात को छुपाने के लिए ही उन्होंने जल्दबाजी में शादी की थी। नेहा के गर्भवती होने की जानकारी उनके पति अंगद ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

3/10

नेहा धूपिया के अलावा बॉलीवुड की कई और एक्ट्रेस भी शादी से पहले प्रेगनेंट हो चुकी हैं। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी। वो यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के साथ काफी पहले से रिलेशनशिप में थी। गौरतलब है कि रानी पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं। तभी उन्हें जल्दी में शादी करनी पड़ी। आदित्य और रानी ने यश चोपड़ा की मौत के कुछ दिनों बाद ही शादी कर ली। ये एकदम सादा समारोह था, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल थे।

4/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के भी शादी से पहले प्रेगनेंट होने की बात सामने आई थी। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड शकील लद्दाक के साथ रिलेशनशिप में थी। मगर उनके गर्भवती होने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री को छोड़ जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी। वेडिंग के कुछ महीनों बाद ही उनकी प्रेगनेंसी की खबर सामने आ गई।

5/10

पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली भी विवाह से पहले गर्भवती हो चुकी थी। उन्होंने साल 2011 जुलाई को अपने ब्वॉयफ्रेंड पीटर हाग के साथ सात फेरे लिए थे। उन्होंने जल्दबाजी में गुपचुप तरीके से आस्ट्रेलिया में शादी कर ली थी। वहीं साल 2012 में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। ऐसे में शादी से पहले उनके प्रेगनेंट होने की बात सामने आई थी। हालांकि सेलिना से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इससे इंकार कर दिया था।

6/10

बॉलीवुड दीवा श्रीदेवी भी शादी से पहले प्रेगनेंट हो चुकी थीं। उन्होंने इस बात पर शर्म महसूस करने की जगह बेबाक होकर इसे स्वीकारा था। वो मशहूर डायरेक्टर बोनी कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। बोने पहले से शादीशुदा थे, लेकिन श्रीदेवी से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि जब श्री से उनकी शादी हुई तब श्रीदेवी सात महीने की प्रेगनेंट थीं।

7/10

परदेस मूवी से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी शादी से पहले गर्भवती हो चुकी थीं। उन्होंने साल 2006 में अपने ब्वॉयफ्रेंड बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। विवाह के कुछ महीनों बाद ही उनकी प्रेगनेंसी की खबर चर्चा में आई थी।

8/10

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस टिंवकल खन्ना भी अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में रही थीं। वो बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने अक्षय से साल 2001 में शादी की थी। वहीं कुछ महीनों बाद ही उनके गर्भवती होने की खबर सामने आई थी।

9/10

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी राज कपूर और नरगिस की प्रेम कहानी जग जाहिर है। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। नरगिस ने बेशक सुनील दत्त से शादी की थी, लेकिन राज कपूर से उनके रिलेशन थे। बताया जाता है कि नरगिस शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं और डिंपल कपाडिया उनके प्यार की निशानी है।

10/10

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और बिग बॉस शो की एक्स कंटेस्टेंड वीना मलिक के भी शादी से पहले गर्भवती होने की खबर सामने आई थी। वीना पहले से ही अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। बताया जाता है कि प्रेगनेंसी की खबर को छुपाने के लिए उन्होंने अपने बिजनेसमैन दोस्त से दुबई में चुपके से शादी कर ली थी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.