scriptकरीना से आलिया तक सिर्फ बाल कटवाने में खर्च कर देती हैं इतने रुपए, जानते ही चौंक जाएंगे आप | Patrika News
दस का दम

करीना से आलिया तक सिर्फ बाल कटवाने में खर्च कर देती हैं इतने रुपए, जानते ही चौंक जाएंगे आप

10 Photos
6 years ago
1/10

सिल्वर स्क्रीन पर अपने लुक्स से सबको दीवाना बनाने वाली हीरोइन्स की खूबसूरती में चार चांद लगाने में उनकी हेयरस्टायल का काफी अहम रोल होता है। तभी तो करीना से लेकर आलिया भट्ट तक अपनी इन्हीं रेशमी जुल्फों को संवारने के लिए हजारों रुपए खर्च करती हैं।

2/10

अपने बालों को संवारने और खूबसूरत बनाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सबसे ज्यादा पैसे खर्च करती हैं। वो एक बार हेयर कटिंग कराने के लिए करीब 3600 रुपए खर्च करती हैं। वो अपने बाल बांद्रा के पाली नाका स्थित जीन क्लाउड बिगिन सैलून से कटवाती हैं। यहां वो आउटलेट की क्रिएडिव डायरेक्टर से बाल कटवाना पसंद करती हैं।

3/10

हेयर कट कराने में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विकल खन्ना भी पीछे नहीं हैं। वो अपने बालों को स्टायलिश बनाने के लिए जुहू स्थित क्रोमाके से हेयर कट कराती हैं। उन्हें एक बार हेयर कट व सेट कराने के लिए 3000 रुपए देने पड़ते हैं। इस सैलून की सबसे खास बात यह है कि यहां नेचुरल लाइट में बाल काटे जाते हैं।

4/10

सिल्वर स्क्रीन की क्यूट गर्ल आलिया अपने हेयर कट बांद्रा स्थित बीब्लंट सैलून में कराती हैं। वो यहां की सीनियर डायरेक्टर से बाल कटवाना पसंद करती हैं। इसके लिए वो करीब 2500 रुपए खर्च करती हैं। आलिया यहां अपने नाखूनों को भी सेट करवाती हैं। जिसके लिए उन्हें 1500 से 2000 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं।

5/10

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को बांद्रा स्थित फ्रीडा सैलून में हेयर कट कराती हैं। वो यहां अपने बाल भी वॉश कराती हैं। दरअसल मलाइका अपने बालों को लेकर बहुत कॉशियस हैं, तभी तो वो अपने बाल खुद धोने के बजाय यहां आती हैं। मलाइका के मुताबिक उनके बाल ज्यादा ही सेंसेटिव हैं। यहां उन्हें हेयर कट के लिए 2500 तक खर्च करने होते हैं। जबकि बाल धुलवाने के लिए करीब 2000 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं।

6/10

करीना कपूर खान अपने बाल मुंबई के Muah सैलून में कटवाती हैं। यहां बाल कटवाने के लिए करीब 3000 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। करीना के अलावा यहां बॉलीवुड की कई और नामी—गिरामी एक्ट्रेसेस बाल कटवाती हैं। इनमें काजोल और चित्रांगदा सिंह भी शामिल हैं। इस सैलून में सबकी फेवरिट स्टालिस्ट नंदिनी है।

7/10

यामी गौतम अपने बालों को संवारने के लिए बीब्लंट सैलून जाती हैं। यहां उन्हें एक बार हेयर कटिंग के लिए करीब 2500 रुपए चुकाने होते हैं। चिद्रागदा को ज्यादातर मल्टी लेयर में बाल कटवाना ज्यादा पसंद है। उनके अलावा श्रद्धा कपूर समेत दूसरी हीरोइनों को भी यहां हेयर कट कराना पसंद है।

8/10

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने बाल क्रोमाके सैलून से कटवाती हैं। यहां उन्हें 3000 रुपए चुकाने होते हैं। जबकि वो अपने बेटे के हेयर कट कराने के लिए भी यहीं आती हैं। इसके लिए करीब 800 रुपए चुकाने होते हैं।

9/10

एक्ट्रेस कल्की कोचि को बीब्लंट सैलून से हेयर कट कराना पसंद है। वो यहां करीब 2500 रुपए देती हैं। यहां वो अपने नाखून भी सेट करवाती हैं। सैलून में उनके नाखूनों को तराशकर उस पर ट्रांसपैरेंट नेल पेंट की कोटिंग की जाती है। जिसके लिए उन्हें करीब 1500 रुपए देने होते हैं।

10/10

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता भी बांद्रा स्थित फ्रीडा सैलून में हेयर कट कराती हैं। वो यहां लेयर कटिंग कराना पसंद करती हैं। इसके लिए उन्हें 2500 रुपए चुकाने पड़ते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.