दस का दम

सोनम कपूर की शादी में इन सेलिब्रिटीज ने लगाए चार चांद, देखें टॉप 10 तस्वीरें

11 Photos
Published: May 08, 2018 05:01:03 pm
1/11

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से आज शादी कर ली है। उनकी शादी पूरे पंजाबी रीति—रिवाज के साथ हुई है। इस खास दिन पर सोनम ने लाल रंग का ट्रैडिशनल लहंगा पहना था। जबकि आनंद ने पंजाबी लुक रखा था। सोनम की इस शादी को और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए बी टाउन के कई दिग्गज सेलेब्रिटीज ने शिरकत की, आइए देखते हैं उन खूबसूरत लम्हों के कुछ हसीन पिक्स।

2/11

कपूर खानदान की दो पॉपुलर बेटियां जानह्वी और खुशी ने पापा बोनी कपूर के साथ सोनम की शादी में शिरकत की। दोनों बहनों ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए लहंगे पहने थे। जाह्नवी ने जहां पिंक और ब्ल्यू कॉबिनेशन का लहंगा पहना वहीं खुशी ने ब्ल्यू और येलो मिक्स रंग का लहंगा पहना। दोनों ने ही पोलकी ज्वैलरी के साथ सीधी मांग निकालकर हेयर स्टायल बनाया था। बोनी कपूर ने दोनों बेटियों को मैच करते हुए पिंक—व्हाइट शेरवानी पहनी। इसमें नीले रंग का दुपट्टा था।

3/11

सोनम की शादी में चार चांद लगाने के लिए बी टाउन की टैलेंटेड अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी पहुंची। उन्होंने वेलवेट का लहंगा पहना था। ये बैंगनी और पिस्ता ग्रीन कलर का था। इस लहंगे में पूरी सुनहरी इम्ब्रॉयडरी थी। रानी ने हैवी मांग टीका और बन के साथ अपना लुक कम्पलीट किया।

4/11

श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्ननाण्डीस भी सोनम कपूर की शादी में शिरकत करने पहुंची। उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना था। पूरे लहंगे में गोल्डर कलर की बारीक इम्ब्रॉयडरी थी। उन्होंने अपना मेकअप लाइट रखा था।

5/11

सोनम की शादी में बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान भी अपनी बेगम करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ करिश्मा कपूर भी थीं। करीना ने इस दौरान लाइट पिंक कलर का ए लाइन सूट पहना था। जिसमें पूरे व्हाइट नग की इम्ब्रॉयडरी थी। वहीं करिश्मा ने फ्लोरल लहंगा पहना था। जबकि सैफ अली खान और तैमूर एक ही रंग के कुर्ते—पैजामे में दिखे।

6/11

इसके पहले सोनम के दूसरे वेडिंग फंक्शन्स में उनकी फ्रेंड स्वरा भास्कर ने भी शिरकत की थी। उन्होंने व्हाइट और कॉपर गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। ये शिमर वर्क में था। सोनम—आनंद की शादी को लेकर स्वरा काफी एक्साइटेड थीं। उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाई थी।

7/11

बी टाउन की फेमस डायरेक्टर फराह खान ने भी सोनम की प्री—वेडिंग फंक्शन में हिस्सा लिया था। चूंकि उनके पैरों में चोट लगी हुई है इसलिए वो सिम्पल सूट में पहुंची थी। वो ज्यादा देर पार्टी में नहीं रही थीं। v

8/11

सोनम की संगीत पार्टी में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं। वरुण ने सफेद रंग का कुर्ता और पैजामा पहना था। इसमें गले में गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी। जबकि करिश्मा ने व्हाइट गोल्डन लहंगा पहना था। उन्होंने साइड चोटी कर के लुक को बेहतर बनाया था।

9/11

बच्चन परिवार ने भी सोनम की शादी में हिस्सा लिया। अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता बच्चन के साथ दिखाई दिए। सभी ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। श्वेता बच्चन लहंगे और हैवी मांग टीके में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

10/11

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी सोनम की वेडिंग अटेंड करने पहुंचे थे। उन्होंने सिम्पल लाइनिंग वाला ग्रे कलर का कुर्ता पैजामा पहना था। वहीं उनकी पत्नी किरण ने पीच कलर का प्लेन सारी पहना था।

11/11

बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर ने भी सोनम की शादी में हिस्सा लिया। उन्होंने व्हाइट कुर्ता—पैजामा और नेहरू जैकेट पहनी थी। उनका सनग्लास बहुत आकर्षक था। उन्होंने स्टार शेप में व्हाइट फ्रेम का सनग्लास लगाया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.