scriptदूध में मिलाकर लगा लें ये चीज, 50 की उम्र में भी बाल रहेंगे एकदम काले | top 10 home remedies for grey hairs, it is useful for dandruff also | Patrika News

दूध में मिलाकर लगा लें ये चीज, 50 की उम्र में भी बाल रहेंगे एकदम काले

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2019 03:39:59 pm

Submitted by:

Soma Roy

किचन में रखी चीजों के सही इस्तेमाल से सफेद बालों को काला बनाया जा सकता है।

remedies for gey hairs

दूध में मिलाकर बालों में लगा लें ये चीज, 50 की उम्र में भी बाल रहेंगे एकदम काले

नई दिल्ली। आजकल के बढ़ते पॉल्यूशन, धूल-मिट्टी एवं गलत खानपान से लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। इसे छुपाने के लिए लोग हेयर कलर का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इन सबसे बालों को नुकसान पहुंच रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप 50 की उम्र में भी जवां दिख सकेंगे।
1.आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार हमारे किचन में कई ऐसी चीजें हैं जो बालों के लिए बहुत उपयोगी है। इन्हीं में से एक है दूध में बेसन। इन दोनों चीजों को मिलाकर बाल धोने से बाल मुलायम होते हैं। चूंकि इनमें प्रोटीन होता है, इसलिए ये बालों को पोषण प्रदान करके इन्हें लंबे समय तक काला बनाए रखने मे मदद करते हैं।
2.अगर आपके बाल रोजाना काफी झड़ते हैं तो आप चिरौंजी, मुलेठी, कूठ, उड़द और सेंधा नमक को मिलाकर तैयार किया गया मिश्रण बालों पर लगाएं। इसे लगाने से बाल मजबूत और चमकदार हो जाएंगे।
3.अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं तो बालों में दही लगा लगाना उपयोगी होगा। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे बालों में चमक आती है। साथ ही ये लंबे समय तक काले रहते हैं।
4.अगर आपके बाल असमय सफेद हो रहे हैं तो नीलकमल, नागकेसर, मुलेठी, काले तिल और आंवला मिलाकर पीस लें और रोज पानी में मिलाकर सिर पर लगाएं। अगर आपको नीलकमल और नीलकेसर न मिलें तो आप बाकी बची हुई चीजों का मिश्रण लगा सकते हैं। इससे बाल काले हो जाएंगे।
5.जिन लोगों के बाल बेजान, रूखे और कमजोर हैं उन्हें हाथी दांत के भस्म में रसौत मिलाकर लगाना चाहिए। इसका घोल बनाने के लिए बकरी व गाय के दूध का इस्तेमाल करें। इससे बालों को पोषण मिलेगा, जिससे वो मजबूत होंगे।
6.बालों का झड़ना रोकने और इन्हें काला बनाने के लिए भांगरा, नीलकमल, त्रिफला, अनंतमूल और आम की गुठली को पीस कर उसका चूर्ण बना लें। अब आधे लीटर तिल के तेल में एक लीटर पानी डालकर पिसी हुई चीजों को मिलाकर उबालें। जब तेल आधा रह जाए तब इसे ठंडा करके छान कर रख लें। अब रोजाना रात को सोते समय इस तेल से बालों की मालिश करें। इससे बालों का गिरना एक सप्ताह में बंद हो जाएगा।
7.जिन लोगों के बालों में रूसी की समस्या है उन्हें कच्चे पपीते का पेस्ट लगाना चाहिए। इसे लगाने के लिए आधा कटोरी कच्चे पपीते को पीसकर इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट रहने दें। अब बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। ये प्रक्रिया सप्ताह में करीब दो बार करें।
8.गंजापन की समस्या को दूर करने और बालों को चमकदार बनाने के लिए वटांकुर और भूतकेशी दोनों को पीसकर चूर्ण बना लें। अब आधे लीटर तिल के तेल और एक लीटर पानी में चूर्ण डालकर खौलाएं। मिश्रण के आधा रह जाने पर इसे रख लें। अब रोजाना इससे अपने बालों का मसाज करें।
9.जिन लोगों के बाल रूखे है और रूसी की समस्या है तो उन्हें लाल चंदन, मुलेठी, मूर्वा की जड़, त्रिफला, नीलकमल, प्रियंगु और वटांकुर मिलाकर लगाना चाहिए। इससे बाल उम्र बढ़ने के बावजूद काले रहेंगे।
10.अगर आपके बाल पतले एवं बेजान हैं तो कच्चे नारियल को पीसकर उसका दूध निकाल लें। अब बालों की जड़ों में इसे लगाएं। अब एक घंटे बाद पानी से बाल धो लें। उस दिन शैम्पू न करें। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत, घने और काले हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो