scriptइन 10 सेलेब्स पर लग चुके हैं रेप के आरोप, न्यायाधीश से लेकर मशहूर एक्टर तक शामिल | top 10 indian celebrities who alleged for rape case, see the list | Patrika News

इन 10 सेलेब्स पर लग चुके हैं रेप के आरोप, न्यायाधीश से लेकर मशहूर एक्टर तक शामिल

Published: May 07, 2019 12:27:03 pm

Submitted by:

Soma Roy

भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई पर भी लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
मशहूर वेटेरन एक्टर अलोक नाथ भी रेप के मामले में फंस चुके हैं

rape accused

इन 10 सेलेब्स पर लग चुके हैं रेप के आरोप, न्यायाधीश से लेकर मशहूर एक्टर तक शामिल

नई दिल्ली। महिलाओं से यौन उत्पीड़न का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ सालों में इसमें तेजी से इजाफा हुआ है। इस घिनौने काम में फिल्म जगत समेत कई रसूखदार लोगों के शामिल होने का मामला सामने आया है। तो कौन-सी हैं वो दिग्गज हस्तियां जिन पर रेप केस में शामिल होने के आरोप लगे हैं, आइए जानते हैं।
आसाराम और नारायण साई ही नहीं इन बाबाओं पर भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे, कुछ तो काट रहे हैं जेल की सजा

1.हाल ही में मशहूर एक्टर और मॉडल करण ओबेरॉय को एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। करण पर महिला के साथ बदसलूकी करने साथ ही उससे जबरन पैसे मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप है।
2.’जस्सी जैसा कोई नहीं’ सीरियल फेम करण पीड़ित महिला से साल 2016 से संपर्क में आए थे। उनकी मुलाकात एक डेटिंग साइट के जरिए उस महिला से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक करण ने उन्हें मिलने बुलाया था। बाद में उन्हें नारियल पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उन्हें पैसों के लिए ब्लैकमेल भी किया।
3.करण के अलावा कई और दिग्गज हस्तियों पर भी रेप के आरोप लग चुके हैं। इसमें पूर्व स्टेट एक्सटर्नल मिनिस्टर और मध्य प्रदेश राज्यसभा के सदस्य रह चुके एमजे अकबर भी शामिल हैं। उन पर उनकी महिला सहकर्मियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि अकबर ने इन आरोपों को सही मानने से इंकार कर दिया था।
4.वेटेरन टीवी और फिल्म एक्टर आलोक नाथ भी दुष्कर्म के मामले में फंस चुके हैं। उन पर डायरेक्टर विनता नंदा ने आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 19 साल पहले तारा नामक एक टीवी शो में आलोक नाथ ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। इस बात का खुलासा नंदा ने पिछले साल मी टू कैंम्पेन के तहत किया था।
5.भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई का भी नाम यौन शोषण मामले में सामने आया है। उन पर कोर्ट की एक पूर्व जूनियर असिस्टेंट ने आरोप लगाया था। उनके मुताबिक रंजन उनके साथ अश्लील हरकतें करते थे।
विदेश दौरे पर भी नरेंद्र मोदी के साथ जाता है ये शख्स, इनके बिना अधूरा रहता पीएम का रूटीन

6.77 वर्षीय आसाराम के खिलाफ भी बलात्कार के कई मामले दर्ज किए गए थे। आरोप था कि बाबा आसाराम प्रवचन के बहाने शिष्याओं को अपने कमरे में बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िताओं के केस दर्ज कराने पर बाबा को साल 2013 में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
7.आसाराम के बेटे नारायण साईं पर भी नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। जिसके चलते साल 2013 में उसे अरेस्ट किया गया था। नारायण पर दुष्कर्म के अलावा पीड़िताओं को डराने-धमकाने का भी मामला दर्ज किया गया था। इस साल अप्रैल महीने में कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
8.फिल्म क्वीन के लिए कई पुरस्कार जीत चुके मशहूर डायरेक्टर विकास बहल पर भी यौन शोषण का अरोप लग चुका है। उन पर फैंटम फिल्मस की महिला कर्मचारी ने उनके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात कही थी।
9.मशहूर लेखक चेतन भगत पर भी यौन शोषण का आरोप लगा था। उन पर ये इल्जाम लेखिका ईरा त्रिवेदी ने लगाया था। उनके मुताबिक जयपुर लिट्रेचर फेस्ट के दौरान उनकी मुलाकात चेतन भगत से हुई थी। तब से वे उनके इरादे गलत थे। हालांकि चेतन ने ईरा के आरोपों को झूठा बताया था।
10.मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई भी इस मामले से अछूते नहीं रहे हैं। उन पर कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। मी टू कैम्पेन के तहत अभिनेत्री केट शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि सुभाष घई ने उन्हें जबरन छूने और उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो