scriptमंहगी घड़ियों के मामले में नवाब को भी टक्कर देते हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन | Patrika News
दस का दम

मंहगी घड़ियों के मामले में नवाब को भी टक्कर देते हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन

10 Photos
6 years ago
1/10

यूं तो सेलिब्रिटीज को मंहगी चीजों का शौक होता है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट की दुनिया तक कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें रॉयल घड़ियों का शौक है। इनमें से एक नाम मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी है। मंहगी घड़ियों के मामले में वो कई बॉलीवुड सितारों को भी टक्कर देते हैं।

2/10

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मंहगी और उम्दा घड़ियों का शौक हैं। उन्हें तरह—तरह की घड़ियों का कलेक्शन बनाना अच्छा लगता है। उन्हें आॅडमार्स पिगेट रॉयल ओक Audemars Piguet Royal Oak की घड़ियां पहनना अच्छा लगता है। इसकी एक घड़ी की कीमत करीब 11 लाख रुपए है।

3/10

सैफ को जैगर ली कॉलट्री रिवर्सो Jaeger Le-Coultre Reverso की घड़ियां पहना पसंद हैं। वो हर तीसरे दिन अपनी घड़ी बदलते रहते हैं। उनकी एक घड़ी की कीमत करीब 7.1 लाख रुपए है।

4/10

रॉयल घड़ियों के कलेक्शन में फेमस क्रिकेटर विराट कोहली भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के दिग्गजों की तरह उनके पास भी कई शानदार घड़ियां हैं। उन्हें पैनेराई ल्यूमिनर 1950 जीएमटी Panerai Luminor 1950 GMT की घड़ियां अच्छी लगती है। इसकी कीमत 6.3 लाख रुपए है।

5/10

संजू मूवी से अपनी एक अलग छवि बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को भी महंगी घड़ियां पहनना पसंद है। उन्हें टैग ह्यूअर की Tag Heaur Grand Prix घड़ी अच्छी लगती है। इस घड़ी की कीमत 4.2 लाख रुपए है।

6/10

यूथ आइकॉन और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक वैसे भी अपने स्टायल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके इस अंदाज में चार चांद लगाती है उनकी घड़ियां। उन्हें इंटरनेशनल ब्रांड की घड़ियां पसंद है। चूंकि वे राडो इंटरनेशनल लग्जरी कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर रहे हैं। इसलिए वो ज्यादातर रेडो हाइपर क्रोस क्रोनोग्राफ Rado Hyper Chrome Chronograph नामक घड़ी पहनते हैं। इसकी कीमत करीब 3.2 लाख रुपए है।

7/10

बॉलीवुड के किंग खान जिस तरह से इंडस्ट्री के बादशाह हैं। वैसे ही उनके शौक भी नवाबों की तरह है। शाहरुख को रॉयल घड़ियों का बहुत शौक है। चूंकि वो इंटरनेशनल वॉच कंपनी टैग ह्यूअर के ब्रांड एम्बेसडर रहे हैं। तभी वो Tag Heur Carrerra Caliber की काली पट्टी वाली घड़ी पहनते हैं। जिसकी कीमत 3.1 लाख रुपए है।

8/10

महंगी घड़ियों के कलेक्शन का शौक सिर्फ मेन्स को ही नहीं बल्कि लेडीज को भी होता है। इसलिए बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी काफी रॉयल घड़ी पहनती हैं। वो कॉन्क्यूेस्ट क्लासिक घड़ी पहनती हैं। इसकी कीमत करीब डेढ लाख रुपए है।

9/10

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो भी एक्टरों की तरह महंगी घड़ियां पहनना पसंद करती हैं। वो ज्यादातर Bulgari Tubogas की घड़ी पहनती हैं। इसकी कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपए है।

10/10

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लोगिनीस Longines की घड़ियां पहना पसंद है। इन वॉचेस की कीमत करीब 7 से 11 लाख रुपए तक है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.