scriptराजनीति ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं ये नेता, किसी ने किया एमबीए तो कोई है अर्थशास्त्र में माहिर | Top 10 indian politicians qualification, know about them | Patrika News

राजनीति ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं ये नेता, किसी ने किया एमबीए तो कोई है अर्थशास्त्र में माहिर

locationनई दिल्लीPublished: Apr 10, 2019 03:47:31 pm

Submitted by:

Soma Roy

सपा नेता डिंपल यादव ने आर्मी स्कूल से की है पढ़ाई
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुद्धिस्त विषय पर एमए की डिग्री ली हुई है

politicians qulaifications

राजनीति ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं ये नेता, अखिलेश यादव भी हैं इनमें शामिल

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति इस बीच बदलाव के दौर से गुजर रही है। लोग अब आंख मूंदकर वोट देने की बजाय पढ़े-लिखे नेताओं पर अपना भरोसा जता रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेताओं के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ पॉलिटिक्स में बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं।
चैत्र नवरात्रि 2019 : महाअष्टमी की आधी रात को कर लें ये काम, हमेशा के लिए घर में टिक जाएंगी मां लक्ष्मी

1. कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की गिनती हाईली एजुकेटेड नेताओं में होती है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल से की। बाद में ग्रेजुएशन में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए हावर्ड यूनिवर्सिटी गए। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की।
2. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई है। इसके बाद राहुल देहरादून के ‘दून स्कूल’ चले गए। यहीं से उनके पिता ने भी पढ़ाई की थी। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने साल 1989 में दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में एडमिशन लिया था। हालांकि उनकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या होने पर सुरक्षा कारणों से उन्होंने आगे की पढ़ाई घर पर ही पूरी की।
3. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट एडमंड हॉल से एम.ए., बी.सी.एल. किया है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इंगलिश में बी.ए. किया है।

4. सपा नेता अखिलेश यादव की शुरुआती पढ़ाई राजस्थान के सरस्वती विद्या मंदिर से हुई है। इसके बाद उन्होंने सिविल इंवायमेंटर इंजीनियरिंग में बैचलर्स और मास्टर्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने आस्ट्रेलिया के एक कॉलेज से इंवायरमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री भी ली है।
5. पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउटेंट्स आफ इंडिया से एकाउंट्स की डिग्री हासिल की है।

‘जिंदा भूत’ के छू लेने भर से हो जाती है व्यक्ति की मौत, इनकी परछाई से भी दूर भागते हैं लोग
6. सपा नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी पढ़ाई में बहुत होशियार रही हैं। वो आर्मी स्कूल से पढ़ी हुई हैं। चूंकि उनके पिता आर्मी में अधिकारी रह चुके हैं। जिसके चलते हमेशा तबादले हुआ करते थे। इसी के चलते उन्होंने भटिंडा, पूणे और अंडमान-निकोबार के आर्मी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की।
8. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय से बीए, एमए और एलएलबी की है। उन्होंने एमए पॉलिटिकल साइंस से किया है।

9. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में बैचलर्स और मास्टर्स किया। इसके बाद वे कैमब्रिज यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स ट्रिपॉस की डिग्री हासिल की।
10. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की स्कूलिंग मॉर्डन स्कूल और कॉन्वेंट आफ जीजस मेरी से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीजस मेरी कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद प्रियंका ने बुद्धिस्ट में एमए भी किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो