scriptमेंहदी से लेकर शादी तक इन लिबास में सोनम दिखी आउटस्टैं डिंग, ये है उनके टॉप 10 लु क्स | Patrika News
दस का दम

मेंहदी से लेकर शादी तक इन लिबास में सोनम दिखी आउटस्टैं डिंग, ये है उनके टॉप 10 लु क्स

10 Photos
6 years ago
1/10

बी टाउन की फैशन क्वीन सोनम कपूर आज अपने व्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के सात बंधनों में बंधने वाली हैं। सोनम की शादी को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में बहुत चर्चे हैं। उनकी शादी में शामिल होने के लिए सितारों की भीड़ लगी हुई है। वहीं सोनम के लुक को लेकर भी लोगों में बेताबी है। उन्होंने मेंहदी से लेकर संगीत सेरेमनी में ट्रैडिशन लुक लेकर पहले से ही सबका दिल जीत लिया है। वहीं शादी के दिन लाल लहंगे में सजी सोनम को देख सबका दिल धड़कने लगा है। आज हम आपको सोनम की मेंहदी से लेकर शादी तक के टॉप 10 लुक्स दिखाएंगे।

2/10

सोनम की शादी का उनसे ज्यादा दूसरे लोगों को बेसब्री से इंतजार था। चूंकि सोनम कपूर हमेशा से अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, इसलिए उनकी शादी का लुक भी बहुत खास रहा। उन्होंने अपने मेंहदी प्रोग्राम में लैवेंडर और पीच मिक्स कलर का लहंगा पहना। जबकि उनके होने वाले पति आनंद आहूजा ने सफेद कुर्ता—पैजामा और गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहनी।

3/10

सोनम ने अपने मेंहदी के लुक को काफी सिम्पल और एलीगेंट रखा। उन्होंने ज्यादा मेकअप कर नेचुरल ब्यूटी को खत्म करने की कोशिश नहीं की। इस दौरान उन्होंने ज्यादा ज्वैलरी भी नहीं पहनी। उन्होंने महज कानों में हैंगिंग्स और हाथों में चूड़ियां पहनीं। सेरेमनी में सोनम ने अपने हाथों में ट्रेडिशनल दुल्हन मेंहदी लगवाई। इसमें उन्होंने आनंद का नाम भी लिखवाया। सोनम के इस ब्यूटिफुल लुक को उनके बचपन के दोस्त कुणाल रावल ने सोशल साइट पर शेयर की है।

4/10

सोनम ने अपनी संगीत सेरेमनी में आॅफ वाइट और गोल्डन कलर के काम्बिनेशन वाला लहंगा पहना था। पूरी तरह से चिकनकारी पर बेस्ड इस लहंगे को पहनकर सोनम किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए कुंदन की ज्वैलरी और बालों में गजरा लगाया।

5/10

सोनम कपूर का ये खूबसूरत लहंगा मशहूर डिजाइनर संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इसी ड्रेस में सोनम की चूडा सेरेमनी भी की गई। इसमें उन्हें फ्लोरल नेकलेस पहनाया गया। जबकि चूडे को हल्के गुलाबी रंग के कपड़े से कवर करके रखा गया।

6/10

संगीत सेरेमनी में सोनम को पेयर करने के लिए के लिए आनंद ने भी आॅफ वाइट शेरवानी पहनीं। जबकि गेस्ट ने भी सफेद डिजाइनर ड्रेसेस पहनीं। इस प्रोग्राम में सोनम और आनंद दोनों ही बहुत खुश नजर आएं। उन्होंने इस बीच जमकर डांस भी किया।

7/10

मेंहदी सेरेमनी के बाद सोनम ने खुद को रिलैक्स करने के लिए नाइट सूट पहन लिया। कैजुअल नाइट सूट में वो काफी कम्फर्टेबल महसूस कर रहीं थी। शादी को लेकर उनकी खुशी उनके चेहरे पर झलक रही है। उन्होंने हाथों और पैरों में लगाई गई मेंहदी के साथ उन्होंने नाइट सूट पहनें पोज किया। ये तस्वीर सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रही है।

8/10

मेंहदी और संगीत के बाद अपने स्पेशल डे पर भी सोनम बहुत खूबसूत लगीं। लाल रंग के लहंगे में तैयार हुईं सोनम किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने इसमें रजवाड़ा ज्वैलरी पहनी हैं। उनके लुक को हैवी मांग टीके ने कम्पलीट किया।

9/10

सोनम ने आनंद के साथ सिक्ख रिवाज में शादी की। विवाह की रस्में सुबह 11.30 बजे से शुरू हुई थी। इस दौरान आनंद ने ब्राउनिश गोल्डन कलर का इंडोवेस्टर्न पहना। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग की पग चगड़ी बांधी थी।

10/10

सोनम के शादी के लंहगे को डिजाइनर अनामिक खन्ना ने डिजाइन किया है। इसमें उन्होंने सोनम को बिल्कुल ट्रेडिशन लुक में रखा। इसके लिए उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी पहनाई।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.