scriptशुक्रवार को पीली कौड़ी के साथ बांधकर तिजोरी में रख दें ये चीज, धन की होगी वृद्धि | top 10 totke of friday, it is good for health and wealth | Patrika News

शुक्रवार को पीली कौड़ी के साथ बांधकर तिजोरी में रख दें ये चीज, धन की होगी वृद्धि

locationनई दिल्लीPublished: Dec 21, 2018 11:06:36 am

Submitted by:

Soma Roy

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास टोटके अपनाएं जा सकते हैं

shukrawar ke totke

शुक्रवार को पीली कौड़ी के साथ बांधकर तिजोरी में रख दें ये चीज, धन की होगी वृद्धि

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। इस दिन कुछ खास उपाय करके उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के दिन पीली कौड़ियों का टोटका सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। तो कैसे करें इसका प्रयोग आइए जानते हैं।
1.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कौड़ी से मां लक्ष्मी सबसे ज्यादा प्रसन्न होती हैं। अगर शुक्रवार के दिन एक पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ियां, थोड़ा केसर और चांदी का एक सिक्का रखकर इसकी पोटली बना लें। अब इसे मां लक्ष्मी को छुआकर अपनी तिजोरी में रख लें। इससे धन की वृद्धि होगी।
2.जो लोग रुपए-पैसों की दिक्कत से बचना चाहते हैं तो उन्हें आज के दिन जरूरतमंदों को सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इसमें आप सफेद कपड़ों से लेकर सफेद अन्न तक दे सकते हैं।
3.जो लोग अपनी मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं उन्हें शुक्रवार की शाम को तीन या पांच कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

4.अगर आप घर में खुशहाली चाहते हैं तो देवी मां के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। साथ ही उसमें थोड़ा केसर डाल दें। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होगी।
5.चूंकि मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं, इसलिए आज के दिन विष्णु जी पूजा से भी लाभ होता है। शास्त्रों के अनुसार विष्णु जी को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर स्नान कराने से ईश्वर की कृपा मिलती है।
6.अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है तो आप शुक्रवार के दिन एक दीपक जलाएं। इसमें चार बाती हो। ये बाती लाल रंग की होनी चाहिए।

7.पति की लंबी आयु और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आज के दिन सुहाग का सामान दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
8.अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही है तो आज के दिन मां लक्ष्मी के किसी भी सिद्ध मंत्र का 108 बार जाप करें। अब देवी मां को एक लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं। अब पूजन के बाद इस पुष्प को अपने पास रख लें और इंटरव्यू में जाते समय इसे अपने साथ लें जाएं। इससे आपका काम जल्द ही बन जाएगा।
9.आज के दिन मां लक्ष्मी के प्रिय श्रीयंत्र को अपने पर्स में रखें। इसमें सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं। ऐसा करने से आपकी जेब हमेशा रुपयों से भरी रहेगी।

10.शुक्रवार की शाम को देसी घा का दीपक जलाकर इसमें थोड़े काले तिल डालने से घर में समृद्धि आती है। इससे घर से नकारात्मकता का भी नाश होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो