script

गुरुवार को कर लें केले के पेड़ की जड़ का ये उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 07, 2019 11:40:01 am

Submitted by:

Soma Roy

बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार का व्रत रखने एवं जल अर्पण करने से भगवान की आप पर कृपा होगी

guruvar ke upay

गुरुवार को कर लें केले के पेड़ की जड़ का ये उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी

नई दिल्ली। बृहस्पति देव को मान-सम्मान एवं सुख-समृद्धि का देवता माना जाता है। उन्हीं की कृपा से व्यक्ति को धन दौलत और शोहरत मिलती है। अगर आप रुपए-पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो आपके के लिए गुरुवार के टोटके कारगर साबित हो सकते हैं।
1.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग गरीबी से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें आज के दिन अपने पर्स या तिजोरी में केले के पेड़ की जड़ रखनी चाहिए। इससे विष्णु भगवान की आप पर कृपा होगी।
2.अगर आप इंटरव्यू में जा रहे हैं या किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो गुरुवार को अपनी जेब में पीला रुमाल अवश्य रखें। इससे आपवको कार्य में सफलता मिलेगी।
3.धन प्राप्ति एवं मान-सम्मान के लिए गुरुवार के दिन अपने पर्स में बृहस्पति देव का यंत्र रखें। इससे आपके रुके हुए बनने लगेंगे।

4.अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो आज के दिन भोजपत्र पर हल्दी से बृहस्पति यंत्र बनाएं। अब इसे मोड़कर अपने पास रख लें। ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा।
5.जिन लोगों की कुंडली में गुरु कमजोर है उन्हें बृहस्पतिवार के लिए पुखराज रत्न पहनना चाहिए। अगर आप रत्न नहीं खरीद सकते हैं तो पीले कपड़े में केले के पेड़ की जड़ भी बांध सकते हैं।
6.गुरुवार के दिन स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करने एवं बृहस्पति देव की पूजा करने से भाग्य बलवान होता है। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

7.बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए आज सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इसमें चुटकी भर हल्दी और थोड़ा गुड़ अवश्य डालें, इससे शुभ फल मिलेगा।
8.आज के दिन बृहस्पति देव को गुड़ और भीगी हुई चने की दाल और गुड़ चढ़ाना चाहिए। इससे उनकी आप पर कृपा होगी।

9.जो लोग घर में समृद्धि चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आएगी।
10.जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उन्हें गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। साथ ही एक पीले रेशमी कपड़े में हल्दी बांधकर नदी में प्रवाहित करनी चाहिए। इससे जल्द ही आपका विवाह हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो