scriptमंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को छोड़ अब घर पर बनें टोनर से चमकाएं चेहरा, स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे करें यूज | Patrika News
दस का दम

मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को छोड़ अब घर पर बनें टोनर से चमकाएं चेहरा, स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे करें यूज

11 Photos
6 years ago
1/11

गर्मियों का मौसम आते ही चेहरा धूप से बेजान हो जाता है। त्वचा की नमी चली जाती है। ऐसे में चेहरे की चमक वापस लाने के लिए टोनर एक अच्छा विकल्प है, लेकिन बाजार में मिलने वाले मंहगे टोनर की बजाय आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। तो क्या है इसका प्रोसेस और कैसे करें इस्तेमाल आइए जानते हैं।

2/11

आप घर पर नींबू, एलोवेरा जेल, कपूर आदि से कई तरह के टोनर बना सकते हैं। सारे टोनर अलग—अलग स्किन टाइप के अनुसार बनाएं जाते हैं। इसलिए इसे तैयार करने से पहले अपना स्किन टाइप जरूर जान लें। इसकी पहचान के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले एक फेस टिशू को अपनी नाक, माथे और चिन पर लगाएं।

3/11

अगर टिशू पेपर में बहुत ज्यादा आॅयल दिखता है तो आपकी त्वचा तैलीय है। वहीं सामान्य तेल आने पर आकी स्किन नॉर्मल व मीडियम है। वहीं पेपर के बिल्कुल ड्रॉई रहने पर आपकी स्किन रूखी है।

4/11

अगर आपकी त्वचा ड्रॉई है तो आपको गुलाब जल और ग्लिसरीन से बना टोनर इस्तेमाल करना चाहिए। इसे बनाने के लिए आपको 50 ग्राम गुलाब जल, आधा चम्‍मच फिटकरी और 100 ग्राम ग्लिसरीन की जरूरत होगी। इसे तैयार करते वक्त एक बोतल में इन सब चीजों को भरकर अच्छे से हिला लें। ऐसा करने से टोनर तैयार हो जाएगा।

5/11

इसे इस्तेमाल करने के लिए सुबह व रात को सोने से पहले एक कॉटन पैड में टोनर डिप कर लें अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। इसके बाद कॉटन को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। ऐसा करने से चेहरे की सारी गंदगी दूर हो जाएगी। अब पांच मिनट बाद चेहरे को धो लें। ऐसा रोजाना करने से चेहरा चमकदार हो जाएगा।

6/11

यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो आप खीरे और दही का बनाया हुआ टोनर इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए एक ताजे खीरे को कद्दूकस करके उसमें आधा कप दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर कॉटन बॉल्स की मदद से लगा लें। इस मिश्रण को चेहरे पर करीब 10 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से स्किन में मौजूद दाग—धब्बे एवं मुंहासे दूर हो जाएंगे।

7/11

इस टोनर को बनाने के बाद आप इसे दो दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। इसे हमेशा ठंडी जगह पर रखें। चूंकि ये एक थिक मिश्र्रण होगा इसलिए इसे ज्यादा दिनों के लिए रखना संभव नहीं है। अगर आप इसे तीन—चार दिनों तक रखना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाकर शेक करके रख लें।

8/11

अगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो आप कपूर और गुलाब जल से बनें टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे महिलाएं एवं पुरुष कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। इसे बनाने के लिए एक बोतल में अपने अनुसार गुलाब जल लें। अब इसमें पानी के अनुरूप एक व दो टुकड़े कपूर के डाल दें। अब इसे अच्छे से शेक करके रख लें। आप इसे एक सप्ताह तक स्टोर करके रख सकते हैं।

9/11

इसे लगाने के लिए कॉटन पैड में डिप करके फेस एवं गर्दन पर पैच करके लगाएं। इसे आप दिन में दो से तीन बार यूज कर सकते हैं। इसे रोजाना लगाने से पिंपल्स एवं रैशेज से छुटकारा मिलता है। इससे चेहरा मुलायम भी होता है। s

10/11

अगर आपकी त्वचा रुखी है तो आप सफेद सिरके और ग्लिसिरीन से बना टोनर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बोतल में पानी, सिरका और ग्लिसिरीन डालें। तीनों की मात्रा बराबर होगी। अब इसमें थोड़ी फिटकरी डाल दें। अब इस मिश्रण को अच्छे से हिलाकर मिक्स कर लें। इसे आप दिन में दो बार इस्तेमाल करें। ऐसा करने से त्वचा ग्लोइंग हो जाएगी।

11/11

मीडियम स्किन वाले नींबू और ग्लिसिरीन से बने टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बोतल में नींबू और उसका एक चौथाई हिस्सा ग्लिसिरीन डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब रोज सुबह और रात को सोने से पहले इसे चेहरे एवं गर्दन पर लगाएं। आप मेकअप छुड़ाने के बाद त्वचा को हाइड्रेड रखने के लिए भी इस टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.