scriptझाड़ू होती है धन-धान्य की प्रतीक, इससे जुड़ी यह ग़लतियाँ पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान | vastu tips of broom to remove money related problem | Patrika News

झाड़ू होती है धन-धान्य की प्रतीक, इससे जुड़ी यह ग़लतियाँ पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान

Published: Mar 05, 2019 11:08:44 am

झाड़ू आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
इससे शनि दोष भी उत्पन्न हो सकता है।

झाड़ू होती है धन-धान्य की प्रतीक, इससे जुड़ी यह ग़लतियाँ पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान

झाड़ू होती है धन-धान्य की प्रतीक, इससे जुड़ी यह ग़लतियाँ पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान

नई दिल्ली। घर में रखी झाड़ू को धन-धान्य और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं झाड़ू को घर में ठीक प्रकार से रखने से आपको धन संबंधी लाभ मिलते हैं और क्योंकि इसे धन की देवी लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। घर की साफ सफाई के दौरान झाड़ू से जुड़ी कुछ बातों का पालन करना बहुत जरूरी होता है वरना यह घर में कलह और दरिद्रता का कारण बन सकती है।

1.माना जाता है कि झाड़ू को कभी भी खुली जगह पर नहीं रखना चाहिए वरना आपको देवी लक्ष्मी की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है।

2.वहीं अगर बात करें घर में झाड़ू रखने की दिशा की तो झाड़ू को पश्चिम दिशा में रखना फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

3.ध्यान रखें कि जहां बैठकर खाना खाते हों वहां कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

4.झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखना भी गलत माना जाता है जहां पर वह किसी के पैरों में आए इससे भी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें

पीपल के 11 पत्ते तोड़कर करें यह सरल सा काम, रूपयों से भरी रहेगी आपकी जेब

5.झाड़ू पैरों में आने से या फिर उसपर पैर रखना बुरा माना जाता है इसे देवी लक्ष्मी का अपमान माना जाता है जो दरिद्रता को न्यौता देता है।

6.पुरानी और टूटी हुई झाड़ू घर में नहीं रखनी चाहिए इससे शनि की अशुभ दृष्टि के कारण शनि दोष उत्पन्न हो सकता है।

7.अगर नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो आप शनिवार को ख़रीद सकते हैं इस दिन झाड़ू खरीदने से आने वाली मुसीबतों से पहले ही बचा जा सकता है।

8.कभी भी झाड़ू को गीला ना छोड़े ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे पारिवारिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

9.कभी भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू ना लगाएँ यह अपशगुन होता है इसके पीछे मान्यता है कि शाम का समय भगवान का घर में आगमन का समय होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो