दस का दम

इस दिन मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, इन 10 बातों को जानकर महिलाएं उठा सकती हैं इसका लाभ

वट सावित्री व्रत हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है।
सुहागिन महिलाओं को इस दिन व्रत करने से फायदा मिलता है।
पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं इस दिन व्रत करती हैं।

May 29, 2019 / 12:21 pm

नितिन शर्मा

इस दिन मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, इन 10 बातों को जानकर महिलाएं उठा सकती हैं इसका लाभ

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं सौभाग्य प्राप्ति और परिवार एवं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत और पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा करती है। इस साल ये व्रत आने वाली 3 जून को मनाया जाएगा। आइये जानते हैं कि इस दिन महिलाएं किन उपायों से और किस पूजन विधि से व्रत कर लाभ उठा सकती हैं।

1.सबसे पहले तो जानना जरूरी है कि किस वजह से बरगद के पेड़ की पूजा होती है? आपको बता दें कि पौराणिक कथाओं के अनुसार सावित्री के पति सत्यवान के मृत शरीर को बरगद के पेड़ की जटाओं ने सुरक्षित रखा था।

2.कहा जाता है कि बरगद के पेड़ की जटाओं में सत्यवान के शरीर को रखकर जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुँचाए जाने के खतरे से बचाया गया था।

3.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह भी कहा जाता है कि बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों ही देवताओं का निवास होता है इसलिए भी इसकी पूजा लाभकारी रहती है।

4.वहीं शास्त्रों में बताया गया है कि वट सावित्री व्रत के दिन विवाहित महिलाओं को बरगद के पेड़ की पूजा कर उसमें सिंदूर, लाल वस्त्र और अक्षत चढ़ाने चाहिए।

5.व्रत आरंभ करने से पूर्व महिलाओं को समय पूर्वक स्नान करने के बाद श्रृंगार करना चाहिए और उसके बाद ही पूजा कार्य में हिस्सा लेना चाहिए।

पूजा घर से जुड़ी ये 10 वास्तु टिप्स हैं बहुत खास, पैसों की समस्या को करती हैं खत्म

6.शास्त्रों की मान्यता के अनुसार व्रत करने से महिलाओं को देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके पतिव्रत की रक्षा होती है।

7.जिन महिलाओं द्वारा पूर्ण विधि से बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है उनके पति को लम्बी उम्र का वरदान मिलता है।

8.बरगद के पेड़ पर महिलाओं को रक्षा सूत्र लेकर परिक्रमा करनी चाहिए और व्रत संपन्न करते समय फलाहार का सेवन करना चाहिए।

9.संभव हो तो सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जल उपवास भी रख सकती हैं। निर्जल उपवास करने का खास महत्व माना जाता है।

10.वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताया जा रहा है कि इस साल 3 जून को मनाया जाने वाला वट साविभी व्रत खास मुहूर्त में आ रहा है इसलिए यह व्रत अधिक शुभ होने वाला है।

Home / Dus Ka Dum / इस दिन मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, इन 10 बातों को जानकर महिलाएं उठा सकती हैं इसका लाभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.