scriptहाथ के अंगूठे में पहने इस चीज का छल्ला देखते ही देखते बदल जाएगी किस्मत, खुल जाएंगे सफलता के दरवाजे | Patrika News
दस का दम

हाथ के अंगूठे में पहने इस चीज का छल्ला देखते ही देखते बदल जाएगी किस्मत, खुल जाएंगे सफलता के दरवाजे

10 Photos
6 years ago
1/10

कई लोगों को खूब मेहनत के बावजूद भी मनचाही कामयाबी हासिल नहीं हो पाती है। इसकी वजह कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रह दशाओं का होना हो सकता है। अपने बैड लक को दूर कर इसे गुड लक में बदलने के लिए अपने एक हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनें। ये सफलता के साथ सुख—सम्पत्ति भी दिलाता है।

2/10

अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से कई ग्रह दोष शांत होते हैं। चूंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक है इसलिए इसे पहनने से मन शांत रहता है। इससे व्यक्ति का मन एक काम में लगता है। इससे मस्तिष्क ठंडा रहता है जिसकी वजह से गुस्सा कम होता है।

3/10

चांदी का छल्ला पहनने से राहु एवं सूर्य के दुष्परिणाम भी खत्म होते हैं। ये उन ग्रहों की नकारात्मकता को मिटाकर सकरात्मक प्रभाव उत्पन्न करता है। इससे व्यक्ति को समाज में मान—सम्मान मिलता है। ऐसे लोग नौकरी में उच्च पद पर कार्य करते हैं।

4/10

चांदी का छल्ला लड़कियों को अपने बाएं हाथ में जबकि लड़कों को इसे अपने दाएं हाथ में पहनना चाहिए। आप चाहे तो चांदी की जगह प्लेटिनम का छल्ला भी पहन सकते हैं। ये भी इसी तरह कार्य करता है।

5/10

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से शनि का प्रभाव कम होता है। इससे शनि से उत्पन्न होने वाली पीड़ा एवं रोगों से मुक्ति मिलती है। इससे राहु का प्रभाव भी खत्म होता है।

6/10

हाथ का अंगूठा शुक्र से संबंधित माना जाता है इसलिए यदि आपके हाथों की लकीरों में शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो आप चांदी का छल्ला पहन सकते हैं। इससे शुक्र ग्रह का व्यक्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। इससे लोग आपके प्रति आकर्षित होने लगते हैं।

7/10

शुक्र ग्रह के प्रभाव से ऐसे लोग भीड़ में भी अपनी जगह बना लेते हैं। चांदी के छल्ले का प्रभाव इतना ज्यादा असरदार होता है कि ये व्यक्ति को रंक से राजा बना देता है। ऐसे लोग बतौर कलाकार बहुत नाम कमाते हैं। ये देखने में भी बहुत प्रभावशाली होते है।

8/10

चांदी का छल्ला पहनने से बुध ग्रह अच्छा होता है। क्योंकि ये शुक्र का मित्र ग्रह है। यदि शुक्र की स्थिति अच्छी नहीं है तो बुध का भी बेहतर प्रभाव नहीं मिलता है। ऐसे में चांदी का छल्ला व्यक्ति को लाभ पहुंचाता हे। इससे व्यक्ति टेक्नोलॉजी, शिक्षा एवं खोज संबंधित क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करता है।

9/10

चांदी का छल्ला पहनने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इससे व्यक्ति की शादी में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों को आकर्षित करने में भी सफल होते हैं।

10/10

चांदी का छल्ला सोमवार को पहनना चाहिए। इसे धारण करने से पहले अंगूठी को दूध एवं गंगाजल मिश्रित पानी में डाल दें। अब शुक्र ग्रह का कोई मंत्र पढ़ें, इसके बाद छल्ले को भगवान को छुआकर अपने अंगूठे में धारण करें। इसे एक बार पहनने के बाद दोबारा न उतारें।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.