scriptभारत में ही नहीं विदेशों में भी है बॉलीवुड का क्रेज, स्टार्स के नाम पर फैंस कर रहे हैं अजीबो—गरीब काम | Patrika News
दस का दम

भारत में ही नहीं विदेशों में भी है बॉलीवुड का क्रेज, स्टार्स के नाम पर फैंस कर रहे हैं अजीबो—गरीब काम

10 Photos
6 years ago
1/10

हिंदी सिनेमा के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है। उनकी इस दीवानगी का सबूत है कि उन्होंने अपने पसंदीदा स्टार्स के नाम पर कई अजीबो—गरीब चीजें बना रखी है। इसमें कहीं सलमान कैफे है तो कहीं माधुरी दीक्षित प्लेनेटोरियम। आज हम आपको दुनिया में बॉलीवुड सितारों के नाम पर चल रहे ऐसी ही अनोखी जगहों के बारे में बताएंगे।

2/10

बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को पूरी दुनिया सलाम करती है। उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट सबसे ज्यादा है। तभी सिंगापुर में आॅर्किड के फूल का नाम उनके फैन्स ने बदलकर अमिताभ बच्चन कर दिया।

3/10

दरअसल बिग बी साल 2004 में सिंगापुर के बॉटनिकल गार्डन में घूमने गए थे। तब से वहां के एक आॅर्किड फूल को उनके नाम पर रख दिया गया। दीवानों का मानना है कि फूल की तरह बिग बी भी अपने व्यक्तित्व से दुनियाभर में महकते रहते हैं।

4/10

बॉलीवुड की धक—धक गर्ल माधुरी दीक्षित के हुस्न और डांस के तो सभी कायल हैं। हिंदी सिनेमा जगत में वो किसी चमकते सितारे से कम नही हैं। उनकी इसी चमक को जापान के'ओरियन नक्षत्र' में बिखेरा गया है। यहां एक सितारे को माधुरी का नाम दिया गया है।

5/10

'मेरा नाम जोकर' और 'श्री 420' जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाले दिग्गज निर्देशक एवं एक्टर राज कपूर के भी कई फैन्स हैं। उनके दीवानों ने कनाडा के एक रोड का नाम उनके नाम पर रख रखा है। इस रोड को 'राज कपूर क्रिसेंट' कहा जाता है।

6/10

अपनी गंभीर अदायगी और अलग अंदाज के चलते मशहूर बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार ने भी लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है। तभी नासिक के पास शिर्डी में एक रोड को उनका नाम दिया गया है। ये सड़क मंदिर के पास पड़ता है।

7/10

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक पृथ्वी राज कपूर को सभी जानते हैं। उनके इस गंभीर और आकर्षक व्यक्तित्व को याद करने के लिए मुंबई के एक थियेटर को उनका नाम दिया गया है। इसे सभी 'पृथ्वी थिएटर' के नाम से जानते हैं।

8/10

अपनी दिलकश आवाज से लोगों को दिल जीतने वाले महान गायक मोहम्मद रफी की आवाज आज भी अमर है। उनके सदाबहार गीत अभी तक लोगों की जुबां पर है। उनके इसी अद्भुत योगदान के लिए मुंबई में एक रोड उनके नाम पर बनवाई गई है। इसका नाम 'मोहम्मद रफी चौक' है।

9/10

बॉलीवुड सितारों के नाम पर दुनिया में महज जगह ही नहीं बल्कि डिशेज के नाम भी रखे गए है। इनमें से एक है संजू बाबा चिकन। दरअसल ये डिश मुंबई के एक रेस्टोरेंट में मिलता है। यहां बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त के नाम पर इस रेसेपी का नाम रखा गया है।

10/10

बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के नाम पर भी अनोखी चीज बनाई गई है। ये है एक कैफे। जिसका नाम 'सलमान खान कैफे' है। ये जगह टर्की में है। दरअसल सलमान साल 2012 में फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग के दौरान सलमान अपनी पूरी क्रू के साथ यहां के 'कैफे डेल-मार' गए थे। तब से इस रेस्टोरेंट का नाम बदलकर सलमान कैफे कर दिया गया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.