दस का दम

यहां शादी से पहले दुल्हन के साथ होता था ऐसा घिनौना काम, शर्त पूरी न होने पर तोड़ दिया जाता था रिश्ता

10 Photos
Published: May 28, 2018 01:49:57 pm
1/10

शादी हर लड़की का सपना होता है, मगर कुछ देशों में उनके इस सपने को रिवाजों के नाम पर चकनाचूर कर दिया जाता है। कहीं परंपरा निभाने के लिए लड़कियों का अपहरण कर उनसे संबंध बनाए जाते हैं। तो कहीं उसके मुंह पर खालिख पोत दी जाती है। शादी से जुड़े ऐसे ही कुछ अजीबो—गरीब रिवाजों से आज हम आपको रूबरू कराएंगे।

2/10

किर्गिस्तान में शादी के लिए लड़कों को अपना पुरुषार्थ साबित करना होता था। इसके लिए उन्हें अपनी होने वाली दुल्हन का अपहरण कर जबरन शारीरिक संबंध बनाना होता था। जो लड़का अपना शारीरिक बल साबित कर लेता था। उसी से लड़की की शादी कर दी जाती थी, लेकिन जो लड़का इसमें असफल रहता था, तो शादी तोड़ दी जाती थी। लड़कियों के साथ होने वाले इस घिनौने काम पर अब वहां की सरकार ने रोक लगा दिया है।

3/10

स्कॉटलैंड में शादी की एक रस्म के तहत उसके मुंह पर कालिख पोती जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से दुल्हन का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। उन्हें किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।

4/10

इसके अलावा चीन में भी शादी को लेकर अनोखी रस्म है। जिसके तहत शादी से करीब एक महीना पहले दुल्हन को हर रात आधे घंटे के लिए रोना होता है। दुल्हन के शुरुआती 10 दिन में उसकी मां साथ में रोती है। जबकि बीच के 10 दिन दुल्हन की दादी वहीं अंत के दिन घर की दूसरी महिलाएं रोती हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से शादी के बाद दुल्हन के जीवन में कोई बुरी खबर नहीं आती है। ये परंपरा चीन के सिचुआंग प्रांत में निभाई जाती है।

5/10

शादी को लेकर लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़को को भी अत्याचार झेलने पड़ते हैं। साऊथ अमेरिका के एक समुदाय में शादी की परंपरा के तहत लड़के को अपनी मर्दानगी साबित करनी होती है। इसके लिए दूल्हे को खूब शराब पिलाई जाती है। इसके बाद उसे बिजली के झटके दिए जाते हैं। अगर लड़का वो झटके झेल ले तो उसे मर्द माना जाता है और उससे लड़की की शादी कर दी जाती है।

6/10

साऊथ कोरिया में दूल्हे को ज़मीन पर लिटाने के बाद उसके दोनों पैरों को रस्सी से बांध दिया जाता है। इसके बाद उसके तलवों पर गन्ने से मारा जाता है। पिटाई का काम दूल्हे के दोस्तों के साथ उनके रिश्तेदार भी करते हैं।

7/10

शादी को लेेकर अजीब रिवाजों में दुनिया के अन्य देशों के साथ भारत का भी नाम शामिल है। यहां लड़के या लड़की किसी की भी कुंडली में मांगलिक दोष हाने पर उसकी शादी पहले पीपल के पेड़ व विष्णु भगवान से करा दी जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से दूल्हे के जीवन पर आने वाला संकट टल जाता है, क्योंकि माना जाता है कि मांगलिक लड़की से शादी करने पर लड़के की मौत हो जाती है।

8/10

भारत में एक और अनोखा समुदाय है जहां शादी से पहले दुल्हन के सिर के सभी बाल काट दिए जाते हैं। इसके बाद दुल्हन जा कर कहीं छिप जाती है और दूल्हा उसे ढूंढने लगता है। जब दूल्हा भीड़ में दुल्हन को पहचान लेता है तब शादी पूरी होती है।

9/10

फिज़ी समाज में शादी की रस्म निभाने के दौरान लड़के वाले पक्ष को लड़की के पिता को व्हेल मछली का दांत देना पड़ता है। ये इस बात को दिखाता है कि लड़का एक समृद्ध परिवार से है।

10/10

कांगो समाज में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन का हंसना मना होता है। ये परंपरा विवाह की सारी रस्मों में निभाई जाती है। शादी के खत्म होने के बाद ही दोनों को हंसने की इजाजत दी जाती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.