scriptवर्ल्ड रेडियो डे : जिनकी आवाज से होती है सबकी गुड मॉर्निंग, जानें उन्हीं RJs की कहानी | world radio day : know the unknown facts of famous Rjs of india | Patrika News

वर्ल्ड रेडियो डे : जिनकी आवाज से होती है सबकी गुड मॉर्निंग, जानें उन्हीं RJs की कहानी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 13, 2019 12:48:57 pm

Submitted by:

Soma Roy

वर्ल्ड रेडियो डे के मौके पर जानें देश के प्रसिद्ध RJs की लाइफ के बारे में, कोई रह चुका है मॉडल तो कोई है क्लासिकल सिंगर

world radio day

वल्र्ड रेडियो डे : जिनकी आवाज से होती है सबकी गुड मॉर्निंग, जानें उन्हीं RJs की कहानी

नई दिल्ली। सभी लोग चेहरे से अपनी पहचान बनाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका वजूद उनकी आवाज है। आज वर्ल्ड रेडियो डे के मौके पर हम आपको देश के 10 ऐसे मशहूर आरजेस के बारे में बताएंगे, जिनकी जिंदगी काफी दिचस्प रही है।
1.RJs की बात हो तो जेहन में सबसे पहला नाम अमीन सयानी का आता है। आॅल इंडिया रेडियो से अपना मुकाम बनाने वाले मशहूर आरजे सयानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1952 में की थी। उन्होंने अब तक करीब 54 हजार प्रोग्राम्स किए हैं। रेडियो में उनका आगाज उनके भाई के जरिए हुआ था।
2.RJs की दुनिया में एक चमकते सितारे का नाम है मलिशका मेनडसर। वो मुंबई के रेडियो चैनल में काम करती हैं। मलिशका ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था। वो शुरू से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसलिए वो बोलने में माहिर थी। मगर परिवार की जिम्मेदारी के चलते उन्होंने बतौर आरजे अपने करियर की शुरुआत की। हाल ही में वो एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ एक मूवी में काम भी कर चुकी हैं।
3.आरजे नावेद ने भी रेडियो जगत में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। वो आॅल इंडिया रेडियो और रेडियो मिर्ची में काम कर चुके हैं। नावेद आरजे के अलावा एक प्रोफेशनल क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुई हॉलीवुड मूवी जीजस में अपनी आवाज भी दी है।
4.यादों के इंडियट बॉक्स नामक रेडियो शो से हिट हुए आरजे नीलेश मिश्रा भी एक जाना पहचाना नाम है। नीलेश के कहानी सुनाने के अंदाज पर हर कोई मोहित रहता है। आरजे के अलावा वे एक डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने एक मीडिया पर्सन से शादी की थी, बाद में उनका डिवोर्स हो गया।
5.रेडियो जगत में आरजे गिन्नी महाजन भी एक जाना पहचाना नाम है। वो एक आर्मी परिवार से ताल्लुख रखती हैं। आरजे से पहले गिन्नी एक जर्नलिस्ट थीं।

6.आरजे रौनक जो बउआ के नाम से मशहूर हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 से की थी। आरजे के अलावा रौनक एक मॉडल भी हैं। वे साल 2009 में मिस्टर राजस्थान रह चुके हैं। इसके अलावा साल 2011 में मिस्टर ग्लैडरैग्स के लिए भी चुने गए थे।
7.रेडियो मिर्ची में पुरानी जीन्स नामक प्रोग्राम को पेश करने वाली आरजे सायमा रहमान अब लोगों के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। क्योंकि वो अपने दिलकश अंदाज में दर्शकों से बात करती हैं। आरजे बनने से पहले सायमा एक न्यूज एंकर बनना चाहती थीं।
8.आरजे सार्थक कौशिक ने भी अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीता है। उन्हें हिट 95 से काफी पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने रेडियो वन 94 3 में भी काम किया है।

9.बालाजी पट्टूराज चेन्नई के प्रसिद्ध रेडियो जॉकी है। आरजे बनने के अलावा वो एक एक्टर भी हैं। वो तमिल सिनेमा में कार्यरत हैं।
10.आरजे अनमोल मुंबई के एक फेमस आरजे हैं। अपने काम के अलावा वो अपनी शादी से भी चर्चा में आए थे। क्योंकि उन्होंने एक्ट्रेस अमृता राव से शादी की है। अमृता से उनकी मुलाकात सात साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो