scriptइन हसीनाओं की खूबसूरती पर मत जाइए जनाब, ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक कातिल | Patrika News
दस का दम

इन हसीनाओं की खूबसूरती पर मत जाइए जनाब, ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक कातिल

10 Photos
6 years ago
1/10

कातिल व अपराधियों का नाम सुनते ही हमारे जहन में खूंखार लोगों का चेहरा घूमने लगता है, लेकिन दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं जहां मुजरिम कोई डरावना शख्स नहीं बल्कि खूबसूरत हसीनाएं हैं। इनके हुस्न को देख इन्हें अपराधी मानना मुमकिन नहीं है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसी ही खतरनाक कातिलों के बारे में बताएंगे।

2/10

इंग्लैंड की रहने वाली माइंडी सांघेला की स्माइल को देख सभी उन पर फ़िदा हो जाएंगे, लेकिन क्या आपको पता ये खूबसूरत—सी दिखने वाली महिला बहुत खतरनाक हैं। इन पर अपने ब्वॉयफ्रेंड की गर्भवती बीवी को मारने का आरोप है। उन्होंने 17 साल की साना का बेरहमी से कत्ल किया था।

3/10

अपनी दमदार पर्सनाल्टी के लिए मशहूर स्टेफ़िनी बॉओडिन भी कुख्यात अपराधियों में शामिल हैं। इन पर अनगिनत मामले दर्ज हैं। जिनमें से करीब 114 केसों में इन्हें सजा सुनाई गई है। स्टेफ़िनी कनाडा की रहने वाली हैं। इन पर 39 घरों में चोरी और गैर कानूनी तरीके से 9 हथियार रखने का दोषी पाया गया है।

4/10

टेक्सास के एक स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर हायली वे देखने भले ही बहुत मासूम लगे, मगर इनके अपराध पर यकीन करना आसाना नहीं होगा। इन पर अपने नाबालिग स्टूडेंट्स के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इन्होंने दो छात्रों को अपना शिकार बनाया था।

5/10

इटली की रहने वाली अमांडा नॉक्स नाम की महिला पर अपनी हाउसमेट के कत्ल का आरोप लगा था। ये इटली के चर्चित केसों में से एक था। इस पर काफी समय से बहस चल रही थी, लेकिन पुख्ता सबूत न होने पर बाद में अमांडा को बरी कर दिया गया।

6/10

स्पेन में रहने वाली एस्टिबेलिज कैरेंजा का नाम एक कुख्यात अपराधियों में शामिल है। उन्हें आइस्क्रीम किलर के नाम से भी जाना जाता है। इन पर दो लोगों की हत्या का आरोप है। एस्टिबेलिज ने अपने ब्वॉयफेंड और पति की हत्या की थी। इसके बाद उन्होंने उनकी लाशों को काटकर आइस्क्रीम के फ़्रिज में रख दिया था।

7/10

फ़्रिजनो में बेबी सिटिंग का काम करने वाली मेगन मार्टेजेन पर दो साल के बच्चे की हत्या का आरोप है। मार्टेजेन देखने में जितनी खूबसूरत लगती हैं, उनका गुनाह उतना ही बड़ा है। मार्टेजेन पर बच्चे पर प्रहार करने और उसका दम घोंटकर मारने का आरोप है। इस केस की करीब एक साल तक इंवेस्टिगेशन के बाद मार्गेन मार्टेजेन को अरेस्ट कर लिया गया है।

8/10

यूके की रहने वाली एम्बर हाइबरलिंग की खूबसूरती को देख उनके अपराध पर यकीन करना बहुत मुश्किल है, लेकिन उन पर अपने पति की हत्या का आरोप है। घटना साल 2013 की है, बताया जाता है कि एम्बर ने अपने पति को बिल्डिंग से धक्का दिया था। उन्होंने अपने पति को करीब 25वीं मंजिल की खिड़की से धक्का दिया था। जिनकी लाश 17वें मंजिल के गैराज से बरामद हुई थी।

9/10

ब्रिटेन की रहने वाली लॉरेन थ्रोप को वहां की सबसे छोटी उम्र की अपराधी माना जाता है। उनके हुस्न और भोलेपन को देख कोई भी धोखा खा सकता है। मगर लॉरेन पर अपने पिता एवं एक महिला की हत्या का आरोप है। लॉरेन ने ये अपराध 15 साल की उम्र में किया था।

10/10

बोनीमैन की रहने वाली लिली निकोल को भी शातिर अपराधी माना गया है। उन पर लूटपाट और लोगों को धमकाने का आरोप है। साल 2012 में उन्हें एक स्टोर में लूटपाट करने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। बताया जाता है कि लूट के दौरान इन्होंने स्टोर में मौजूद दो लोगों पर हमला भी किया था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.