scriptकजरी तीज पर करें राशिनुसार उपाय, मनचाहे वर के साथ पैसों की भी होगी बारिश | Patrika News
दस का दम

कजरी तीज पर करें राशिनुसार उपाय, मनचाहे वर के साथ पैसों की भी होगी बारिश

10 Photos
6 years ago
1/10

भादों महीने की कृष्ण तृतीया को कजरी तीज के रूप में मनाया जाता है। इसे सतवा तीज, सातुडी तीज और सौंधा तीज के नाम से भी जाना जाात है। इस बार ये त्योहार 29 अगस्त यानि कल है। कजरी तीज का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा दूल्हा पाने के लिए ये व्रत रखती हैं।

2/10

पति की सही सलामती के लिए मेष राशि की सुहागिन महिलाएं कजरी तीज की पूजा के समय शिव-पार्वती को लाल रंग का रेशमी वस्त्र ओढ़ाएं। वहीं कुंवारी कन्याएं इस दिन शिव जी का पंचामृत से स्नान कराएं और देवी पार्वती को सुहाग का सामना चढ़ाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपको अच्छे वर की प्राप्ति होगी।

3/10

अगर आपकी राशि वृषभ है तो आप कजरी तीज के व्रत में शंकर-पार्वती को लाल गुलाब की माला व पुष्प चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके पति की आयु लंबी होगी। वहीं अविवाहित स्त्रियां इस दिन शिव-पार्वती को लाल कमल के फूल की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से उनका विवाह उनके पसंदीदा लड़के से हो जाएगा।

4/10

मिथुन राशि की महिलाएं कजरी तीज को देवी पार्वती को हल्दी एवं शिव जी को सफेद चंदन चढ़ाएं। ऐसा करने से उनका गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही आर्थिक समस्याएं खत्म होगी। इस दिन कुंवारी कन्याएं हरा वस्त्र पहनें और शिवलिंग पर दूब चढ़ाएं।

5/10

कजरी तीज के दिन कर्क राशि की स्त्रियां शिव—पार्वती का श्रृंगार करें। जबकि कुंवारी कन्याएं ओम नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकमानाएं पूरी होंगी।

6/10

सिंह राशि की महिलाएं कजरी तीज के दिन देवी पार्वती को पीले फूल अर्पण करें। साथ्ज्ञ ही रुद्राष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के संबंध मधुर बनेंगे। वहीं अविवाहित स्त्रियां इस दिन देवी पार्वती को हल्दी का कुमकुम लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही उनकी शादी हो जाएगी।

7/10

तुला राशि की स्त्रियां इस दिन शिव जी का पंचामृत से स्नान कराएं और श्रृंगार का सामान सुहागिन महिलाओं को दान दें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। साथ ही पैसों की तंगी दूर होगी। कजरी तीज के दिन अविवाहित स्त्रियां गरीबों व सुहागिन महिलाओं को खीर खिलाएं। इससे आपकी जल्द ही शादी हो जाएगी।

8/10

वृश्चिक राशि की महिलाओं का यदि वैवाहिक जीवन सही नही चल रहा हो तो वो कजरी तीज के दिन शिव जी को 7, 21 व 51 दूर्वा चढ़ाएं। जबकि अविवाहित स्त्रियां पीले वस्त्र चढ़ाएं। ऐसा करने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होगी। वहीं धनु राशि की स्त्रियां इस दिन पार्वती जी को चमेली व बेले का पुष्प चढ़ाएं। जबकि कुंवारी कन्याएं लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

9/10

यदि मकर राशि की स्त्रियों की शादी में समस्याएं आ रही हैं तो वो कजरी तीज पर शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं। इससे उनकी जल्द शादी हो जाएगी। जबकि विवाहित स्त्रियां सफेद चंदन से शिवलिंग पर ओम बनाएं। इससे उनके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। कुंभ राशि की स्त्रियां इस दिन शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें। जबकि अविवाहित महिलाएं गुलाबी वस्त्र पहनें।

10/10

मीन राशि की महिलाएं शिव-पार्वती को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं इससे उनके रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं कुंवारी कन्याओं को इस दिन पीले वस्त्र पहनने चाहिए। ऐसा करने से उनकी शादी में हो रही देरी की समस्या दूर हो जाएगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.