scriptनारियल क्रश के ये 10 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप | Patrika News
दस का दम

नारियल क्रश के ये 10 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

10 Photos
6 years ago
1/10

नारियल का इस्तेमाल सेहत और सौन्दर्य के लिए भी किया जाता है। नारियल का पानी, नारियल का तेल, नारियल का दूध, नारियल की गिरी, कच्चे नारियल की मलाई सभी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। नारियल का पानी शरीर को ठंडा करता है और शरीर का तापमान ठीक बनाए रखता है। नारियल पानी ऊर्जा का अच्छा वाहक है। वहीं ताजे नारियल की मलाई सेहत के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी बहुत फायदेमंद है।


आजकल मार्केट में नारियल पानी से ज्यादा नारियल क्रश को पसंद किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि इसमें नारियल पानी और मलाई दोनों के फायदे होते हैं। नारियल पानी में कई बार तैलीय स्वाद आने लगता है लेकिन नारियल क्रश अलग ढंग से तैयार किया जाता है। इसमें मलाई और पानी को नींबू के रस, शकर व बर्फ के साथ मिक्सर में चलाया जाता है।

 

2/10

नारियल क्रश में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं।

 

3/10

नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद बहुत से वायरस से भी लड़ाई करता है।

 

4/10

नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से त्वचा संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद है। नारियल के क्रश में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग मिट जाते हैं। चेहरा सुंदर एवं चमकदार हो जाता है।

 

5/10

नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

 

6/10

ताजे नारियल की 11 औंस मलाई में केवल 65 कैलोरी है पर फिर भी यह पोषकता से भरपूर होता है।

 

7/10

नारियल क्रश कितनी ही मात्रा में लिया जाए पर यह आपको मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करता है।

 

8/10

नारियल क्रश से शरीर की मैग्नीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है।

 

 

9/10

इसमें 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है। तुरंत और तत्काल ऊर्जा के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है। किडनी के लिए आवश्यक खनिज मैग्नीशियम ताजे नारियल क्रश में मिलता है।

 

 

10/10

नारियल क्रश में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर में पानी की कमी की समस्या दूर होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.