script7वां वेतन आयोग: त्योहार से पहले 50 लाख कर्मचारियों का बढ़ने जा रहा है वेतन, इतनी हो जाएगी सैलरी | 7th pay commission government to increase salary of 50 lakh employees | Patrika News

7वां वेतन आयोग: त्योहार से पहले 50 लाख कर्मचारियों का बढ़ने जा रहा है वेतन, इतनी हो जाएगी सैलरी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 16, 2019 01:28:05 pm

Submitted by:

Shivani Sharma

दो महीने में 50 लाख कर्मियों को सरकार दे सकती है डबल बेनिफिट
कर्मचारियों की सैलरी 8 हजार रुपए तक बढ़ सकती है

employee.jpeg

नई दिल्ली। मोदी सरकार देश के 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। सांतवें वेतन के तहत देश के लाखों कर्मचारी सैलरी में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, जिसको सरकार जल्द ही पूरा कर सकती है। त्योहार से पहले मोदी सरकार इन सभी कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में इजाफा कर सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी कदम उठा सकती है।


50 लाख लोगों की बढ़ेगी सैलरी

आपको बता दें कि सरकार 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि समेत कई मांगों पर जल्द फैसला सुना सकती है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन से पहले सरकार फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा।


ये भी पढ़ें: बालाकोट एयरस्ट्राइक के कारण भारत को हुआ 8400 करोड़ का नुकसान, ऑपरेटिंग लॉस भी बढ़ा


8 हजार रुपए तक बढ़ सकती है सैलरी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार डीए में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। इसके अलावा अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा कर देती है तो इससे कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 8 हजार रुपए तक का फायदा मिलेगा। सरकार की ओर से लागू किए गए सांतवें वेतन से कर्मचारियों के जीवन की गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुआ है।


26 हजार रुपए सैलरी की कर रहे मांग

आपको बता दें कि कर्मचारियों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाए। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारी न्यूनतम सैलरी प्रति माह 26 हजार रुपए करने की मांग कर रहे हैं। इस समय इन सभी लोगों की सैलरी 18 हजार रुपए प्रति माह है।


ये भी पढ़ें: त्योहारों से पहले Flipkart अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया खुशखबरी, अब से सभी पिनकोड पर होगी डिलीवरी


पूरी होगी मांग

इस समय देश के 50 लाख कर्मचारियों की मांग काफी लंबे समय से चल रही है। इससे पहले सरकार कई बार इन मांगों को टाल चुकी है, लेकिन मोदी सरकार को सभी लोगों को काफी उम्मीदें है जल्द ही सरकार इन लोगों की मांगों को पूरा कर सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो