scriptअब किसानों को लिए भी जरूरी होगा आधार कार्ड, आरबीआई ने दिए बैंको को निर्देश | Aadhar card is necessary for farmers also know the purpose | Patrika News

अब किसानों को लिए भी जरूरी होगा आधार कार्ड, आरबीआई ने दिए बैंको को निर्देश

locationनई दिल्लीPublished: Aug 17, 2017 12:15:00 pm

Submitted by:

manish ranjan

आधार कार्ड को सरकार ने अब किसानों के लिए भी अनिवार्य कर दिया हैं। 

Faremers and  adhar card

नई दिल्ली। आम आदमी के लिए आधार कार्ड की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही हैं। पैन कार्ड, इनकम टैक्स, मोबाइल जैसे तमाम कार्यों के लिए अनिवार्य किए जा चुका आधार कार्ड को सरकार ने अब किसानों के लिए भी अनिवार्य कर दिया हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि किसानों को सब्सिडी वाले कर्ज के लिए उनके बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा।


आरबीआई ने आगे बताया की अब किसानों को कम अवधि के लिए तीन लाख रूपए तक का फसल कर्ज 7 फीसदी की घटी हुई ब्याज दर पर मिलेगा। आरबीआई ने इस बारे में बैंको को निर्देश जारी कर दिया है। रिजर्व बैंक ने जारी अधिसूचना में कहा की, ब्याज छूट योजना का किसानों को फायदा देने के लिए सभी बैंको को सुझावा दिया जाता हैं कि वित्त वर्ष 2017-18 में कम अवधि के लिए कर्ज देते समय आधार कार्ड होना अनिवार्य करें।

 

समय से पहले कर्ज चुकाने पर मिलेगी छूट

समय से पहले कर्ज चुकाने वाले किसानों को ब्याज दर में तीन प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। किसानों को कम अवधि के लिए तीन लाख रूपए तक का फसल कर्ज 7 प्रतिशत की घटी हुई ब्याज दर पर मिलेगा। यदि यह कर्ज समय से पहले चुका दिया जाएगा तेा यही ब्याज चार फीसदी कर दिया जाएगा।

 

आपदाओं के बाद कर्ज पर सरकार देगी दो फीसदी ब्याज सब्सिडी

किसी भी प्राकृतिक आपदाओं के बाद कर्जों पर प्रथम वर्ष के लिए दो फिसदी की ब्याज सब्सिडी सरकार द्वारा दिया जाएगा। ये भी निर्देश दिया गया हैं कि सोने को सिक्योरिटी के रूप में उपलब्ध कराने के बाद भी बैंको को जमीन के विवरण भी शामिल करने को कहा गया हैं। जून मे ही सरकार ने कृषि कर्ज के लिए ब्याज सहायता योजना को स्वीकार किया था। साथ ही 20,339 करोड़ रूप के खर्च को मंजूरी दी थी। इतना खर्च कम अवधि के फसल कर्ज ब्याज पर था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो