scriptTrump के शासन में भी इतना बढ़ा अमरीका का घाटा, पहुंचा पिछले दस सालों के रिकॉर्ड स्तर पर | america trade deficit fall down in this year | Patrika News

Trump के शासन में भी इतना बढ़ा अमरीका का घाटा, पहुंचा पिछले दस सालों के रिकॉर्ड स्तर पर

Published: Mar 07, 2019 03:01:38 pm

Submitted by:

Shivani Sharma

अमरीका का भारत के साथ व्यापार घाटा 2018 में करीब सात फीसदी कम होकर 21.30 अरब डॉलर रह गया।
अमरीका आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।

 

trump

Trump के शासन में भी इतना बढ़ा अमरीका का घाटा, पहुंचा पिछले दस सालों के रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली। अमरीका का भारत के साथ व्यापार घाटा 2018 में करीब सात फीसदी कम होकर 21.30 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, अमरीका का विभिन्न देशों के साथ होने वाले व्यापार का कुल व्यापार घाटा पिछले साल की तुलना में 68.80 अरब डॉलर बढ़कर 621 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। अमरीका आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।


2017 में था इतना घाटा

अमरीका का भारत के साथ व्यापार घाटा 2017 में 22.90 अरब डॉलर रहा था। ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार माल एवं सेवाओं में अमेरिका का व्यापार घाटा नवंबर के 50.30 अरब डॉलर से बढ़कर दिसंबर में 59.80 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वर्ष 2018 में माल एवं सेवाओं में अमेरिका का व्यापार घाटा 2017 के 552.30 अरब डॉलर से बढ़कर 621 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


2017 की तुलना बढ़ा निर्यात

आपको बता दें कि इस दौरान अमरीका का निर्यात 2017 की तुलना में 148.90 अरब डॉलर बढ़कर 2,500 अरब डॉलर पर और आयात 217.70 अरब डॉलर बढ़कर 3,121 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार वस्तु व्यापार में अमरीका का व्यापार घाटा 2018 में 891.30 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह रिकॉर्ड उच्च स्तर है। अमरीका का चीन के साथ व्यापार घाटा भी 2018 में रिकॉर्ड 419.20 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


डेमोक्रेटिक पार्टी ने उड़ाया मजाक

वहीं, विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इन आंकड़ों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खिंचाई की है। सदन में बहुमत के नेता स्टेनी एच. होयर ने कहा कि आज की घोषणा से पता चलता है कि अमरीका का माल व्यापार घाटा 2018 में रिकॉर्ड उच्च स्तर 891 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पता चलता है कि वह अपने लिए तय परीक्षा में ही असफल हो गये हैं। अलायंस फॉर अमरीका मैन्यूफैक्चरिंग के अध्यक्ष स्कॉट पॉल ने भी ट्रंप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रंप की नीतियों के कारण व्यापार घाटा उच्च स्तर पर पहुंच गया।

( ये न्यूज एजेंसी से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो