script2035 तक दुनिया में तेजी से विकास करने वाले शहरों में भारत के 10 शहर | By 2035, 10 cities of India are fastest growing cities in the world | Patrika News

2035 तक दुनिया में तेजी से विकास करने वाले शहरों में भारत के 10 शहर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 07, 2018 08:35:09 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

2035 तक भारत के 10 शहर दुनिया के सबसे ज्यादा ग्रोथ करने वाले शहरों में शामिल हुए हैं। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के डेटा में इन शहरों को शामिल किया गया है।

Oxford research

2035 तक दुनिया के सबसे ज्यादा ग्रोथ करने वाले शहरों में भारत के 10 शहर

नर्इ दिल्ली। 2035 तक भारत के 10 शहर दुनिया के सबसे ज्यादा ग्रोथ करने वाले शहरों में शामिल हुए हैं। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के डेटा में इन शहरों को शामिल किया गया है। रिसर्च के अनुसार इस लिस्ट में गुजरात के तीन शहरों को शामिल किया गया है। जिसमें सूरत, विजयवाड़ा आैर राजकोट शामिल हैं। जिसमें सूरत जो कि गुजरात का एक जाना माना हीरे का व्यापारिक केंद्र है उसकी ग्रोथ 2035 में दुनिया में सबसे तेज होगी। इसकी ग्रोथ रेट 9 फीसद से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया गया है। इस अवधि तक दुनिया के सबसे तेज ग्रोथ करने वाले शहरों में टॉप-10 भारतीय नाम ही होंगे।

दुनिया के सभी बड़े शहरों में पछाड़ देंगे यह शहर
लिस्ट में शामिल अधिकांश शहरों का इकोनॉमिक आउटपुट दुनिया के बड़े महानगरों की तुलना में छोटा रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इन सभी एशियाई शहरों का जीडीपी वर्ष 2027 में सभी उत्तर अमरीकी और यूरोपीय शहरी केंद्रों से अधिक होने का अनुमान है। वर्ष 2035 तक ये चीनी शहरों से आने वाले सबसे बड़े योगदान के साथ, 17 फीसदी अधिक रहने के आसार हैं।

इन शहरों की भी रहेगी अच्छी स्थिति
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की रिसर्च में यह भी कहा गया कि वर्ष 2035 तक बड़े शहरों की स्थिति में बदलाव होगा। न्यूयॉर्क, टोक्यो, लॉस एंजिलिस अपने स्थानों को बचा पाएंगे और शांघाई एवं बीजिंग पेरिस एवं शिकागो को पीछे छोड़ देंगे। वहीं चीन के ग्वांगझू और शेनझेन दुनिया के टॉप 10 शहरों में शुमार हो जाएंगे। वहीं अगर अफ्रीका महाद्वीप की बात करें तो अफ्रीका के सबसे तेज ग्रोथ करने वाले शहरों में तंजानिया शुमार होगा। वहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में अरमेनियन की ग्रोथ अच्छी रहेगी। इसके अच्छा उत्तरी अमेरिका के सैन जोस की ग्रोथ बेहतर रहेगी।

2015 तक तेजी के साथ ग्रोथ करने वाले दुनिया के 10 शहर

रैंकशहर का नामदेश का नामआैसत ग्रोथ (फीसदी में)
1.सूरतभारत9.17
2.आगराभारत8.58
3.बंगलूरूभारत8.50
4.हैदराबादभारत8.47
5.नागपुरभारत8.41
6.त्रिपुराभारत8.36
7.राजकोटभारत8.33
8.तिरुचिरापल्लीभारत8.29
9.चेन्नर्इभारत8.17
10.विजयवाड़ाभारत8.16
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो