scriptवाइब्रेंट गुजरात समिट में मनाया जाएगा अफ्रीकी दिवस का जश्न, इतने देश देश ले रहे हैं हिस्सा | Celebrate African Day in Vibrant Gujarat Summit 2019 | Patrika News

वाइब्रेंट गुजरात समिट में मनाया जाएगा अफ्रीकी दिवस का जश्न, इतने देश देश ले रहे हैं हिस्सा

Published: Dec 18, 2018 11:35:39 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

भारत, अफ्रीका संबंधों को और मजबूत करने के लिए 19 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2019 के नौंवे संस्करण में अफ्रीका दिवस का जश्न मनाया जाएगा।

Gujarat

वाइब्रेंट गुजरात समिट में मनाया जाएगा अफ्रीकी दिवस का जश्न, इतने देश देश ले रहे हैं हिस्सा

नर्इ दिल्ली। भारत, अफ्रीका संबंधों को और मजबूत करने के लिए 19 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2019 के नौंवे संस्करण में अफ्रीका दिवस का जश्न मनाया जाएगा। गुजरात पर्यटन के मुख्य सचिव एसजे हैदर ने संवाददाताओं को बताया, “19 जनवरी को हम अफ्रीका दिवस मनाएंगे, यह भारत और अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार संबंधों को रेखांकित करता है।”

हैदर ने कहा, “बीते चार वर्षो में गुजरात के बंदरगाहों से निर्यात दोगुना हो गया है। गुजरात 54 अफ्रीकी देशों में से 51 में अपने उत्पादों का निर्यात कर रहा है। हम लगभग 14 क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां दोनों पक्षों के बीच व्यापार अच्छा है।” उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम के दौरान 12 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे, जिनमें हेल्थकेयर, शिक्षा और खनिज विकास क्षेत्र प्रमुख हैं।”

इस समिट में 32 अफ्रीकी देश हिस्सा ले रहे हैं। हैदर ने कहा, “54 अफ्रीकी देशों में से 32 देशों ने इस समिट में भागीदारी की पुष्टि कर दी है और अन्य के भी शामिल होने की उम्मीद है।” जानकारों की मानें तो समिट में अफ्रीकी दिवस के आयोजन होने से दोनों के संबंधों में आैर ज्यादा मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं अफ्रीकी देशों में आैर भारत के बीच व्यापारिक संबंधों को आैर ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें कि अफ्रीका आैर भारत के बीच काफी समय से अच्छे संबंध चल रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो