script

ट्रेड वॉर पर मिल सकती है राहत, चीन अक्टूबर में अमरीका से कर सकता है व्यापार वार्ता

locationनई दिल्लीPublished: Sep 05, 2019 02:07:39 pm

Submitted by:

Shivani Sharma

अमरीका से अक्टूबर में वार्ता करने को तैयार हुआ चीन
वाणिज्य मंत्रालय को दी जानकारी

trade war

नई दिल्ली। अमरीका और चीन के बीच लंबे समय से ट्रेड वॉर चल रहा है, जिसके कारण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही कई देशों में वैश्विक मंदी के संकेत भी देखने को मिल रहे हैं, लेकिन अक्टूबर के बाद इन स्थितियों में कुछ सुधार होने की संभावना है क्योंकि चीन ने अक्टूबर में ट्रेड वॉर पर बातचीत करने के बारे में विचार किया है।


वाणिज्य मंत्रालय को दी जानकारी

आपको बता दें कि चीन अक्टूबर माह में अमरीका से उच्च स्तरीय वार्ता करने के लिए तैयार हो गया है। चीन ने इस संबध में वाणिज्य मंत्रालय को जानकारी देते हुए बताया है कि हम अक्टूबर महीने की शुरुआत में वाशिंगटन में व्यापार वार्ता को शुरू करेंगे। चीन ने आज यानी बृहस्पतिवार को इस संबध में जानकारी दी है। अमरीका द्वारा चीन के सामान पर शुल्क बढ़ाने के बाद वार्ता रुक जाने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।


ये भी पढ़ें: प्लास्टिक का आधार रखने वालों के लिए बुरी खबर, लीक हो सकती हैं सभी जानकारी


चीन ने दी जानकारी

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चीन के उप प्रधानमंत्री लिउ ही ने अमरीका के व्यापार मंत्री रॉबर्ट लाइटहाइजर और अमरीका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन से बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत की। इसमें अक्टूबर की शुरुआत में व्यापार वार्ता शुरू करने पर सहमति बनी।


मंत्रालय ने जारी किया बयान

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के अधिकारी साथ मिलकर काम करने तथा बातचीत के लिये अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में व्यावहारिक कदम उठाने पर सहमत हुए। दोनों पक्ष बातचीत से पहले एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे। दोनों पक्ष इससे पहले आखिरी बार जुलाई में शंघाई में मिले थे लेकिन बैठक बेनतीजा रही थी।


ये भी पढ़ें: ICICI बैंक ने सस्ता किया कर्ज, घट गई होम और ऑटो लोन की EMI


अमरीका ने बढ़ाया टैरिफ

अमरीका ने रविवार से कई चीनी वस्तुओं पर 15 फीसदी ज्यादा आयात कर लगाना शुरू कर दिया है। इसी पर कार्रवाई करते हुए चीन ने अमरीकी कच्चे तेल के आयात पर भी अतिरिक्त टैक्स लगाया है। इसके अलावा चीन ने अमरीका टैरिफ के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन में शिकायत भी की है। अमरीका ने यह भी ऐलान किया था कि वह 1 अक्टूबर से चीन के करीब 250 अरब डॉलर के आयात पर टैरिफ बढ़ाकर 25 से 30 फीसदी कर देगा।

ट्रेंडिंग वीडियो