scriptभारत में 100 से ज्यादा स्मार्ट सिटी का किया जा रहा है विकास – नीति आयोग | development of more than 100 smart cities in India | Patrika News

भारत में 100 से ज्यादा स्मार्ट सिटी का किया जा रहा है विकास – नीति आयोग

locationनई दिल्लीPublished: Jan 23, 2019 03:42:20 pm

Submitted by:

Dimple Alawadhi

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिए शहरीकरण एक बड़ा कारक होगा- ऐसा कहना है नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत का। उन्होंने कहा कि लगातार सुधार, बुनियादी ढांचा खड़ा किए जाने में तेजी और आर्थिक आंकड़ों के अनुकूल होने का इसे साथ मिलेगा और देश को आगे ले जाएगा।

NITI AAYOG

भारत में 100 से ज्यादा स्मार्ट सिटी का किया जा रहा है विकास – नीति आयोग

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिए शहरीकरण एक बड़ा कारक होगा- ऐसा कहना है नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत का। उन्होंने कहा कि लगातार सुधार, बुनियादी ढांचा खड़ा किए जाने में तेजी और आर्थिक आंकड़ों के अनुकूल होने का इसे साथ मिलेगा और देश को आगे ले जाएगा। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (WEF) में कांत ने यह भी कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 फीसदी के अनुमान को पार कर सकती है।


विकास के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

इसके साथ ही कांत ने ये भी कहा कि आईएमएफ का अनुमान है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहेगी। वैश्विक अर्थव्यवस्था के संदर्भ में यह बात अपने आप में अच्छी है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस आंकड़े को भी पार कर जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत शहरीकरण को बढ़ावा दे रहा है। 100 से ज्यादा स्मार्ट सिटी का विकास किया जा रहा है। कांत ने कहा कि शासन और कारोबार करने के कामकाज को बदलने के लिए देश में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर एक बड़ा बदलाव लाया जा रहा है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है।


बैंकों की कर्ज देने की क्षमता बढ़ी

कांत ने कहा कि बैंकों की कर्ज देने की क्षमता में भी सुधार हुआ है। वहीं मुद्रास्फीति और राजकोषीय घाटे जैसे वृहद आर्थिक आंकड़े भी हमारे पक्ष में हैं। औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के सचिव रमेश अभिषेक ने कहा कि अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए राज्यों के बीच होड़ मची है और सभी राजनीतिक दलों ने आर्थिक सुधार की प्रक्रिया को अपनाया है। उन्होंने भारत द्वारा हाल में किए गए कई आर्थिक सुधारों का हवाला दिया। इनमें कारोबार सुगमता, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विनिर्माण और कराधान से जुड़े सुधार शामिल हैं। वे यहां औद्योगिक मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा आयोजित संस्थागत निवेशकों के गोलमेज सम्मेलन में बोल रहे थे।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो