scriptरिकॉर्ड स्तर को पार कर सकता भारत का निर्यात, आयात में गिरावट | export of India can break record but fall in import | Patrika News

रिकॉर्ड स्तर को पार कर सकता भारत का निर्यात, आयात में गिरावट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 16, 2019 01:17:09 pm

Submitted by:

Dimple Alawadhi

चालू वित्त वर्ष में निर्यात 2013-14 के रेकॉर्ड स्तर को पार कर सकता है।
फरवरी में तेल उत्पादों के निर्यात में गिरावट के बावजूद भारत का निर्यात 2.5 फीसदी बढ़ा।
देश का आयात बिल 5.4 फीसदी घटकर 2503 अरब रुपए का हो गया।

import export

रिकॉर्ड स्तर को पार कर सकता भारत का निर्यात, आयात में गिरावट

नई दिल्ली। शुक्रवार को केंद्रीय वाणिज्य विभाग द्वारा आंकड़े जारी किए गए। इन आंकड़ों से ये साफ है कि चालू वित्त वर्ष में निर्यात 2013-14 के रेकॉर्ड स्तर को पार कर सकता है। फरवरी में तेल उत्पादों के निर्यात में गिरावट के बावजूद भारत का निर्यात 2.5 फीसदी बढ़कर करीब 1841 अरब रुपए रहा है। इंजिनियरिंग गुड्स, केमिकल्स, राइस, कॉटन यार्न और फैब्रिक्स के निर्यात में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें

SBI की नई सुविधा, अब बिना डेबिट कार्ड के भी ATM से निकाल पाएंगे पैसे


5.4 फीसदी घटा देश का आयात बिल

आयात की बात करें तो साल के दूसरे महीने में सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद और कच्चे तेल का आयात कम रहा। देश का आयात बिल 5.4 फीसदी घटकर 2503 अरब रुपए का हो गया। आयात में गिरावट के कारण व्यापार घाटा घटकर 662 अरब रुपए का हो गया, जो पिछले साल फरवरी में 848 अरब रुपए पर रहा था।

यह भी पढ़ें

रुपए ने तोड़ा पिछले 7 महीनों का रिकॉर्ड, जानें क्या है कीमत


8.8 फीसदी बढ़ा भारत का निर्यात

वाणिज्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक अप्रैल-फरवरी के दौरान भारत का निर्यात 8.8 फीसदी बढ़कर 20584 अरब रुपए रहने का अनुमान है, जबकि आयात 10 फीसदी बढ़ोतरी के दायरे में रह कर 31997 अरब रुपए रहने का अनुमान है। इतना ही नहीं, फरवरी के दौरान करीबी नजर रखे जाने वाले 30 सेक्टर्स में से 12 सेक्टर्स के निर्यात में गिरावट देखी गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में निर्यात लगभग 22756 अरब रुपए पर पहुंच जाएगा।


Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो