scriptदेश के आयात-निर्यात में गिरावट जारी, कैसे सुधरेगी अर्थव्यवस्था | Exports down 14% in April, fifth straight monthly fall | Patrika News

देश के आयात-निर्यात में गिरावट जारी, कैसे सुधरेगी अर्थव्यवस्था

Published: May 16, 2015 07:40:00 am

अर्थव्यवस्था की सेहत में सुधार के सरकारी दावों पर फिर सवालिया निशान लग गया है

export-import

export-import

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था की सेहत में सुधार के सरकारी दावों पर फिर सवालिया निशान लग गया है। दरअसल, पिछले पांच महीने से आयात-निर्यात में गिरावट का दौर जारी है। देश का निर्यात अप्रेल में 14 फीसदी गिरावट के साथ 22 अरब डॉलर का रहा।

सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य अवधि में अप्रेल में व्यापार घाटा 10.99 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 10.09 अरब डॉलर था। वहीं आयात अपे्रल में 7.5 की गिरावट के साथ 33 अरब डॉलर का हुआ।

सोने का आयात बढ़ा
अप्रेल में सोने के आयात में 78.3 फीसदी की वृद्धि हुई, जो 3.13 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

ये हैं तीन अहम कारण
निर्यात में गिरावट का कारण वैश्विक मंदी के हालात
कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव
डालर की तुलना में रूपए का टूटना 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो