scriptसोना-चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा | Gold-silver import duty hiked | Patrika News

सोना-चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा

Published: Jan 16, 2016 02:46:00 pm

शनिवार को सोना 340 रुपए मजबूत होकर ढाई महीने के उच्चतम स्तर 26550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया

gold

gold

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम पिछले पखवाड़े बढऩे के मद्देनजर सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) नौ डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का पांच डॉलर प्रति किलोग्राम बढ़ा दिया है।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने बताया कि सोने का आयात शुल्क मूल्य 345 डॉलर प्रति दस ग्राम से बढ़ाकर 354 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी का 452 डॉलर प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 457 डॉलर प्रति दस ग्राम तय किया गया है। बोर्ड हर पखवाड़े अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के मूल्य की समीक्षा करता है तथा आने वाले पखवाड़े के लिए इनका आयात शुल्क मूल्य तय करता है।

सोना 340 रुपए मजबूत, चांदी 215 रुपए चमकी

विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर आई बड़ी तेजी के दम पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 340 रुपए मजबूत होकर ढाई महीने के उच्चतम स्तर 26550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 215 रुपए चमककर 34015 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोना हाजिर 11.9 डॉलर यानि 1.10 प्रतिशत तेज होकर 1088.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बावजूद इस सप्ताह इसमें करीब दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, यह 6 नवंबर को समाप्त सपताह के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।

अमेरिकी सोना वायदा भी 15 डॉलर यानि 1.40 प्रतिशत मजबूत होकर 1088.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों के अनुसार, सोने के सबसे बड़े आयातक देशों में से एक चीन में अर्थव्यवस्था के सुस्त पडऩे एवं यूरोपीय बाजारों समेत वैश्विक बाजारों में जारी अनिश्चितता के मद्देनजर निवेशकों की ओर से सुरक्षित निवेश के तौर पर वरीयता दिए जाने के कारण सोने में तेजी आई है। इसके अलावा कच्चा तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट तथा प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के 0.2 प्रतिशत कमजोर हो जाने से भी इसे समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि निवेशकों की निगाहें अमेरिका में जारी होने वाली खुदरा बिक्री के आंकड़े एवं फेडरल रिजर्व के संकेतों की ओर लगी हुई हैं।

पिछले साल दिसंबर में ब्याज दर बढ़ोतरी की शुरुआत करने के बाद फेडरल रिजर्व ने इसमें आगे की बढ़ोतरी का निर्णय नए साल के लिए रहने दिया था। सेंट लुईस राज्य के फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेम्स बुलार्ड ने बढ़ती मुद्रास्फीति के बावजूद परिस्थिति को ब्याज दर बढ़ोतरी जारी रखने के अनुकूल बताया था। हालांकि शिकागो के फेडरल रिजर्व अध्यक्ष चाल्र्स इवान्स ने चीन की अर्थव्यवस्था में जारी मंदी पर ङ्क्षचता जताते हुए कहा था कि वह इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पडऩे वाले नकारातमक असर को लेकर ङ्क्षचतित हैं। यदि आने वाले समय में फेडरल रिजर्व से ब्याज दर बढ़ोतरी जारी रखने के संकेत मिलते हैं, तो दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी जा सकती है। इस बीच, लंदन में चांदी हाजिर 0.09 डॉलर यानि 0.65 प्रतिशत चमककर 13.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

विदेशी संकेतों से प्रोत्साहित सोना स्टैंडर्ड 340 रुपए मजबूत होकर 26550 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, यह तीन नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के बाद 26400 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए उछलकर 22400 रुपए पर पहुंच गई। चांदी में भी मजबूती दर्ज की गई। चांदी हाजिर 215 रुपए चमककर 34015 रुपए प्रति किलोग्राम पर तथा चांदी वायदा 230 रुपए तेज होकर 34030 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सिक्का लिवाली एवं सिक्का बिकवाली भी एक-एक हजार रुपए मजबूत होकर क्रमश: 49 हजार रुपए तथा 50 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा बोले गए। कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर मजबूती आने से दोनों कीमती धातुओं को घरेलू स्तर पर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इनकी कीमतों पर वैश्विक रुख का असर पड़ेगा।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे –

सोना स्टैंडर्ड (प्रति दस ग्राम) – 26550
सोना बिटुर (प्रति दस ग्राम) – 26400
चांदी हाजिर (प्रति किलोग्राम) – 34015
चांदी वायदा (प्रति किलोग्राम) – 34030
सिक्का लिवाली (प्रति सैकड़ा) – 49000
सिक्का बिकवाली (प्रति सैकड़ा) – 50000
गिन्नी (प्रति आठ ग्राम) – 22400
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो