भारत की इस चाल से पाकिस्तान को लगेगी गंभीर आर्थिक चोट, पूरी तरह कंगाल हो जाएगा पड़ोसी मुल्क
दो महीनों में राजस्थान के 19 लाख किसानों के माफ हुए कर्ज
आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को बने हुए करीब दो महीने हो गए हैं। इन दो महीनों में राजस्थान में किसानों को 50 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक की कर्ज माफी मिली है। राजस्थान में किसानों की कर्ज माफी की शुरुआत 7 फरवरी से हुई। इसके तहत 19 लाख किसानों के कर्ज माफ करने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, वास्तविक स्थिति अलग है। 19 लाख किसानों में से लगभग 32 फीसदी को 50 रुपए से लेकर 15,000 रुपए तक की कर्ज माफी मिली है और लगभग 3.2 लाख किसानों के 5 हजार से 10 हजार रुपए के कर्ज माफ हुए हैं।
मूडीज का अनुमान, 2019-20 में भारत की अर्थव्यवस्था में होगी 7.3 फीसदी की वृद्धि
सहकारिता विभाग ने जारी किए ये नए आंकड़े
राजस्थान के सहकारिता विभाग ने किसानों के कर्ज माफी के आंकड़े जारी किए हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार 7 फरवरी से 1 मार्च के बीच 20.64 लाख किसानों के 7,000 करोड़ रुपए के लोन माफ किए गए हैं। इनमें से 8.5 फीसदी किसानों को केवल 50 रुपए से 5,000 रुपए की कर्ज माफी मिली है। केवल 1,007 किसानों के 3 लाख रुपए और अधिक के कर्ज माफ हुए हैं। लगभग 2,268 किसानों को 2-2.5 लाख रुपए के बीच कर्ज छूट मिली है और केवल 5 फीसदी किसानों को 1 लाख रुपए और अधिक की कर्ज माफी मिली है।
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी खुशखबरी, एग्री प्रोडक्ट पर घटाया टैक्स
गहलोत ने राजस्थान के लोगों से झूठ बोला – कटारिया
इस संदर्भ में पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि, ‘यह गहलोत सरकार की कर्ज माफी का सच है। उन्होंने केवल सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज माफ किए हैं, जो हमने पहले ही किया है। उन्होंने राजस्थान के लोगों से झूठ बोला है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार उन किसानों को भी योजना में शामिल कर रही है जिन्हें हमारी योजना से फायदा मिला था। इसलिए हम गहलोत सरकार की कर्ज माफी योजना की वास्तविकता सामने लाएंगे।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।