scriptदेश में सिर्फ 30 लाख लखपति और 20 हजार करोड़पति | India has only 30 lakh millionaire and only 20000 billionaire | Patrika News

देश में सिर्फ 30 लाख लखपति और 20 हजार करोड़पति

Published: May 01, 2016 09:13:00 am

आयकर विभाग के आंकड़े: सिर्फ 10 लाख भारतीयों की आय है 10 लाख रुपए से ज्यादा

batul

3.13 crore farmers distributed relief

नई दिल्ली। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि 100 करोड़ से अधिक आबादी के देश भारत में सिर्फ 30 लाख लोग लखपति और 20 हजार लोग करोड़पति हैं। दरअसल आयकर विभाग के आंकड़ों में यही सच है। देश में मात्र 4 फीसदी लोगों ने ही रिटर्न फाइल की, जिसमें से लखपतियों व करोड़पतियों की यह तादाद निकलकर सामने आई। विभाग ने पहली बार प्रत्यक्ष करों के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2012-13 में करीब 20,000 से भी कम करदाताओं ने बताया कि उनकी सालाना कमाई एक करोड़ रुपये या उससे अधिक है। साल में करीब 3.1 करोड़ लोगों ने टैक्स रिटर्न फाइल किया, इनमें से करीब 20 लाख लोग ऐसे थे, जिनकी कमाई 5.5 लाख से 9.5 लाख तक थी। देश में सिर्फ 10 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी कमाई सालाना 10 लाख रुपये से अधिक बताई है।

राजस्थान 10 वें पर

प्रत्यक्ष करों की बात करें तो साल 2014-15 में 2.77 लाख करोड़ रुपए की रकम के साथ महाराष्ट्र का सबसे बड़ा हिस्सा था। दूसरा राज्य दिल्ली है। दोनों की आयकर हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक है। इस अवधि में देश में कुल कर संग्रह 6.96 लाख करोड़ रुपए रहा। 91,248 करोड़ रुपए के योगदान के साथ दिल्ली का देश में दूसरा स्थान रहा, जबकि राजस्थान 10 नें नम्बर पर है।

किसकी कितनी हिस्सेदारी
महाराष्ट्र – 39.9
दिल्ली – 13.1
कर्नाटक – 8.7
तमिलनाडू – 6.4
गुजरात – 5.2
आंध्रप्रदेश – 4.3
प.बंगाल – 4.0
उत्तर प्रदेश – 3.9
मध्यप्रदेश – 2.0
राजस्थान – 1.9
(प्रत्यक्ष कर भागीदारी प्रतिशत में )
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो