अर्थव्‍यवस्‍था

GDP ग्रोथ रेट के मामले में 2016 में चीन को पछाड़ देगा भारत

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक अगले सार भारत की जीडीपी
ग्रोथ चीन से ज्यादा रहने की उम्मीद है

May 20, 2015 / 11:19 am

अमनप्रीत कौर

Economy

नई दिल्ली। भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट जल्द ही चीन को पछाड़ देगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि वर्ष 2016 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृदि्ध 7.7 फीसदी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की मदद से दक्षिण एशिया में आर्थिक वृदि्ध को रफ्तार मिलने में मदद मिलेगी।

संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को मध्यावधि अपडेट – विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (डब्ल्यूईएसपी) जारी किया। इसके मुतबिक भारत की अर्थव्यवस्था की वृदि्ध दर इस साल 7.6 प्रतिशत रहेगी और वर्ष 2016 में यह 7.7 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। जबकि चीन की वृदि्ध दर 2015 में 7 प्रतिशत व अगले साल 6.8 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस तरह से भारत चीन को पछाड़ देगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ज्यादातर अर्थव्यवस्थाएं 2015-16 में मजबूत वृदि्ध हासिल करेंगी। घरेलू खपत व निवेश बढ़ने व निर्यात में बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार बढ़ेगी।

Home / Business / Economy / GDP ग्रोथ रेट के मामले में 2016 में चीन को पछाड़ देगा भारत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.