scriptसुधारों के बल पर वैश्विक चुनौतियों से निपट रही भारतीय अर्थव्यवस्था : गर्ग | Indian economy dealing with global challenges on reforms: Garg | Patrika News

सुधारों के बल पर वैश्विक चुनौतियों से निपट रही भारतीय अर्थव्यवस्था : गर्ग

locationनई दिल्लीPublished: Oct 13, 2018 07:26:03 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

इंडोनेशिया में चल रही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठक में आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि नीतिगत उपायों ने बहुत सहायता की है।

Indian Economy

सुधारों के बल पर वैश्विक चुनौतियों से निपट रही भारतीय अर्थव्यवस्था : गर्ग

नई दिल्ली। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा है कि कराधान और दिवालियन जैसे क्षेत्रों में ढांचागत सुधारों के बल पर भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों से उबरते हुए मजबूती से आगे बढ़ रही है। गर्ग ने इंडोनेशिया में चल रही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठक में कहा कि नीतिगत उपायों ने बहुत सहायता की है और अब उठाए जा रहे कदम भी वित्तीय स्थिति में तेल के मूल्यों में वर्तमान में आ रही मजबूती के दवाब को नियंत्रित करने में मददगार होंगे।
मानव पूंजी सूचकांक के लिए बेहतर पैमाना अपनाने पर जोरा

उन्होंने विश्व बैंक की ओर से हाल ही में जारी मानव पूंजी सूचकांक (एचसीआई) के लिए बेहतर पैमाना अपनाए जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि मानव पूंजी को लगातार विकसित होते रहने की आवश्यकता है। एचसीआई डिजिटल युग के मानव पूंजी की स्थिति को मापने के लिए औद्योगिकी युग के पैमाने का उपयोग किया गया है। उन्होंने इसे स्वीकार करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी से आ रहे बदलाव भाप इंजन के आविष्कार से भी ज्यादा मौलिक हैं जिसने औद्योगिकी क्रांन्ति की नींव रखी थी। डिजिटल क्रांन्ति दुनिया को बदल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो