scriptट्रेड वॉर का भारत को मिला सीधा फायदा, पहली छमाही में 5360 करोड़ का बढ़ा निर्यात | indian got benifits to trade war indian export incresae with 5360 cr r | Patrika News

ट्रेड वॉर का भारत को मिला सीधा फायदा, पहली छमाही में 5360 करोड़ का बढ़ा निर्यात

locationनई दिल्लीPublished: Nov 07, 2019 12:48:38 pm

Submitted by:

Shivani Sharma

भारत का पिछले 6 महीने में 5360 करोड़ का फायदा हुआ है
भारत की ओर से विशेषकर रसायनिक तत्वों धातुओं और अयस्क का निर्यात किया गया

america china trade war

नई दिल्ली। अमरीका-चीन ( america-china ) के बीच चलते ट्रेड वॉर ( Trade War ) का भारत को काफी फायदा मिला है। ये दोनों देश एक ओर जहां वॉर में फंस हुए हैं। वहीं इस बीच भारत ने करोड़ों की कमाई की है। दोनों देशों के बीच चलते ट्रेडवॉर से भारत के व्यापार को काफी फायदा मिला है। बता दें कि भारत ने 2019 की पहली छमाही में अमरीका ( America ) को लगभग 75.5 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त निर्यात किया है।


रसायनिक तत्वों का किया निर्यात

आपको बता दें कि भारत की ओर से विशेषकर रसायनिक तत्वों धातुओं और अयस्क का निर्यात किया है। इस निर्यात में भारत को काफी फायदा हुआ है। संयुक्तराष्ट्र व्यापार एवं निवेश निकाय अंकटाड ने एक अध्ययन में इस बारे में जानकारी दी है। इस समय अमरीका और चीन के बीच चलते ट्रेड वॉर के कारण दोनों देशों के व्यापार में काफी कमी आ गई है।


भारत का बढ़ा निर्यात

संयुक्त राष्ट्र निकाय ने जानकारी देते हुए बताया कि चीन पर अमरीकी शुल्क से भारत के 2019 की पहली छमाही में अमेरिका को अतिरिक्त निर्यात करने से 75.5 करोड़ डॉलर मिले हैं। भारत ने अधिक रसायनों (24.3 करोड़ डॉलर), धातु एवं अयस्क (18.1 करोड़ डॉलर), इलेक्ट्रिकल मशीनरी (8.3 करोड़ डालर) और विभिन्न मशीनरी (6.8 करोड़ डॉलर) की बिक्री करके यह लाभ कमाया है. इसके अलावा कृषि, खाद्य उत्पाद, फर्नीचर, वस्त्र एवं परिधान और परिवहन उपकरणों का निर्यात भी बढ़ा है।


2100 करोड़ का व्यापार हुआ प्रभावित

रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस समय दोनों देशों के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के कारण बाइलैटरल ट्रेड में काफी गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के कारण अमरीका और चीन का उन देशों से आयात बढ़ा हैं, जो सीधे तरह से ट्रेड वॉर से जुड़े हुए नहीं थे। वित्त वर्ष 2019 की पहली छमाही में करीब 2100 करोड़ डॉलर का व्यापार प्रभावित हुआ है।


इन देशों को मिला काफी फायदा

चीन के उत्पादों पर बढ़ते अमरीकी शुल्क के कारण अन्य देशों को अमरीकी बाजार में और भी अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया है। इसके साथ इस वॉर के कारण अमरीका का अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ रहा है।बता दें कि ताइवान, मेक्सिको और यूरोपीय संघ को इसका काफी लाभ हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो