scriptदुनिया की ऐसी कंपनी जो सोने के लिए भी देती है पैसे, फोटो में देखिए आखिर ऐसा क्या खास है इस कंपनी में | Patrika News
कारोबार

दुनिया की ऐसी कंपनी जो सोने के लिए भी देती है पैसे, फोटो में देखिए आखिर ऐसा क्या खास है इस कंपनी में

5 Photos
5 years ago
1/5

नई दिल्ली। दुनियाभर की कंपनियों में काम के लंबे घंटों के बीच जापान में एक ऐसी कंपनी भी है जो अपने कर्मचारियों को अधिक से अधिक सोने के लिए पैसे देती है। ऐसा इसलिए ताकि उसके एम्प्लॉयी अपनी नींद ठीक तरह से पूरी कर सकें, प्रॉडक्टिव हों और साथ ही काम के दौरान खुश भी रहें। कंपनी का नाम जानने के लिए देखें अगली स्लाइड...

2/5

टोक्यो की कंपनी क्रेजी इंक अपने उन कर्मचारियों को पॉइंट्स देती है जिन्होंने रात में कम से कम 6 घंटे की नींद पूरी की हो और ऐसा हफ्ते में कम से कम 5 दिन होना चाहिए। प्वाइंट्स का क्या करते हैं कर्मचारी, ये जानने के लिए अगली स्लाइड देखें...

3/5

कंपनी एक ऐप के माध्यम से अपने एम्प्लॉयी के सोने का डेटा ट्रैक करती है। कंपनी के इस प्रॉजेक्ट का उद्देश्य कर्मचारियों में नींद की कमी के कारण होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करना है।

4/5

कंपनी से मिले पॉइंट्स को कर्मचारी कैफेटेरिया में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस एम्प्लॉयी ने एक साल में सबसे ज्यादा नींद पूरी की है, उसे करीब 570 डॉलर(करीब 41 हजार रुपये) दिए जाते हैं। अगर आप कम नींद लेते हैं तो केवल आपके काम पर ही असर नहीं होता बल्कि इससे आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और दिल से जुड़ी बीमारियां भी घेर लेती हैं। अगर मेडिकल साइंस की मानें तो नींद लग्जरी नहीं बल्कि शरीर की जरूरत है।

5/5

नींद में कमी इकॉनमी पर भी गंभीर असर डालती है। कम नींद के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से जापान की इकॉनमी हर साल 138 बिलियन डॉलर का नुकसान झेल रही है। कुछ स्टडी के मुताबिक अमेरिका जैसे विकसित देश की इकॉनमी में भी 411 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.