script

रन ही नहीं धन के मामले में भी कम नहीं अजिंक्य रहाणे, जानिए कैसे करते हैं कमार्इ

Published: Jun 06, 2018 12:49:16 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

भारतीय कि्रकेट टैस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का आज 30वां जन्मदिन हैं। उन्हें अफगानिस्तान के साथ होने वाले टैस्ट मैच का कप्तान भी बनाया गया है।

Ajinkya rahane

रन ही नहीं धन के मामले में भी कम नहीं अजिंक्य रहाणे, जानिए कैसे करते हैं कमार्इ

नर्इ दिल्ली। जब भी हम फटाफट कि्रकेट की बात करते हैं तो रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों का नाम लेते हैं। वहीं पांच दिन के टैस्ट मैच की बात करते हैं तो सबसे पहले नाम सामने आता है भारतीय टैस्ट कि्रकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का। आज उनका जन्मदिन है। वो अपने जीवन के 30 साल पूरे कर चुके हैं। वैसे आप उनके क्रिकेटिंग करियर की कर्इ बातों को जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि वो किस तरह के मकान में रहते हैं? उनके पास कितनी गाड़ियां है? वो क्रिकेट के अलावा किस तरह से कमार्इ करते हैं? उनकी कुल संपत्ति कितनी है? आइए आपको भी बताते हैं…

हैप्पी बर्थडे अजिंक्य रहाणे
भारतीय कि्रकेट टैस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का आज 30वां जन्मदिन हैं। उन्हें अफगानिस्तान के साथ होने वाले टैस्ट मैच का कप्तान भी बनाया गया है। क्रिकेट टीम के सबसे सीधे सादे खिलाड़ियों में से एक अजिंक्य ने टीम को कर्इ बार अपनी पारियों से उबारा है। उन्हें आेवरसीज मुकाबलों का स्पेशलिस्ट खिलाड़ी भी माना जाता है। इंग्लैंड दौरे पर उनकी मौजूदगी विराट आैर कर्इ बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा बड़ी होगी।


कुल इतनी है संपत्ति
वैसे अजिंक्य रहाणे की संपत्ति विराट, रोहित आैर महेंद्र सिंह धौनी जितनी ना हो, लेकिन कम भी नहीं है। उनके पास कुल संपत्ति 42 करोड़ रुपए के आसपास की है। पर्सनल प्राॅपर्टी की बात करें तो वो 4 करोड़ रुपए हैं। उनके पास कुल पांच करोड़ रुपए की तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। उनकी आैसतन आर्इपीएल फीस 8 करोड़ रुपए है। इंडोर्समेंट के लिए वो 2.5 करोड़ रुपए लेते हैं। खास बात यह है कि वो हर साल सरकार को 4 करोड़ रुपए का टैक्स देते हैं।

एेसे होती है अजिंक्य रहाणे की कमार्इ

Net Worth42 Crore rs.
Personal Properties4 Crore rs
Luxury Cars Owned – 35 Crore rs
IPL Fee per Season8 Crore rs
Brand Endorsement Fee2.5 Crore rs
Retainer Fee1 Crore rs
ODI Match Fee3,00,000 rs
Test Match Fee5,00,000 rs
T20 Match Fee2,00,000 rs
Income Tax PY4 Crore rs


कुछ एेसा है घर आैर गाड़ियां
अजिंक्य रहाणे का मुंबर्इ के अहमदनगर में अपना मकान है। इस मकान की कुल कीमत करीब 4 करोड़ के आसपास है। अजिंक्य इस घर को 2012 को खरीदा था। वहीं गाड़ियों की बात करें तो आॅडी, बीएमडब्ल्यू आैर वोल्वो जैसी ब्रांड की गाड़ियां हैं। जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए के आसपास है। एकदम सादे दिखने वाले अजिंक्य रहाणे काफी लैविश लाइफ स्टाइल जीते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो