scriptजानिए क्या हैं 500 और 1000 रुपए के नए नोटों के फीचर्स  | know about the new features of 500 and 1000 rupee note | Patrika News

जानिए क्या हैं 500 और 1000 रुपए के नए नोटों के फीचर्स 

Published: Sep 23, 2015 04:50:00 pm

आरबीआई 500 और 1000 रुपए के नए नोट जारी करने जा रहा है, इन नोटों में ऐसी खूबी होगी जिससे दृष्टिहीन व्यक्ति भी इसे छूकर पहचान जाएंगे। 

Note

Note

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) 500 और 1000 रुपए के नए नोट जारी करने जा रहा है। इन नोटों में ऐसी खूबी होगी जिससे दृष्टिहीन व्यक्ति भी इसे छूकर पहचान जाएंगे। 

आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि दृष्टिहीन व्यक्ति बैंक नोटों की आसानी से पहचान कर सके, इसके लिए नोटों में दो और खूबियां जोड़ी गई हैं। रिजर्व बैंक ने कहा कि 500 और 1000 के नए नोटों दोनों नंबर पैनलों के अंक अब बाईं से दाईं ओर बढ़ते क्रम में होंगे। पहले तीन अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर्स (प्रिफिक्स) की साइज पहले जैसी ही होगी। इनमें रुपये का सिंबल रहेगा। 

इन फीचर्स के अलावा नोट के बाई और दाईं ओर लाइनों के रूप में सबसे रोचक फीचर दिए गए हैं। 500 के नोट में ऐसी पांच-पांच लकीरें होंगी, जबकि हजार के नोट में छह-छह लकीरें होंगी।

आरबीआई का कहना है कि नकली नोटों के चलन को रोकने के लिए इन फीचर्स को जोड़ा गया है। जल्द ही ये नोट बाजार में जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे करके पुराने नोटों को वापस ले लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो