scriptPM मोदी से दोस्ती बढ़ा रहा है यह शहजादा, 1 रात में खर्च कर देता है 52 करोड़ रुपए | Know the Assets of Prince Salman | Patrika News

PM मोदी से दोस्ती बढ़ा रहा है यह शहजादा, 1 रात में खर्च कर देता है 52 करोड़ रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Dec 09, 2018 04:01:27 pm

Submitted by:

manish ranjan

मोदी सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है। अब मोदी सरकार 2019 के चुनावी जंग को जीतने में जुट गई है। लेकिन जब से मोदी सरकार ने गद्दी संभाली है तब से ही देश के साथ साथ विदेशों में भी इन्होंने खूब चर्चा बटोरी है।

PM MOdi

PM मोदी से दोस्ती बढ़ा रहा है यह शहजादा, 1 रात में खर्च कर देता है 52 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। मोदी सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है। अब मोदी सरकार 2019 के चुनावी जंग को जीतने में जुट गई है। लेकिन जब से मोदी सरकार ने गद्दी संभाली है तब से ही देश के साथ साथ विदेशों में भी इन्होंने खूब चर्चा बटोरी है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा ही कह सकते हैं कि हर कोई पीएम नरेंद्र मोदी से दोस्ती करना चाहता है। इसी क्रम में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भी प्रधानमंत्री मोदी से दोस्ती बढ़ानी शुरु कर दी है। हाल ही में अर्जेनटीना में हुए G-20 समिट में उन्होंने पीएम मोदी को भरोसा दिया है कि वह भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। शहजादे सलमान और मोदी की यह दोस्ती और आगे बढ़ती है तो भारत के काफी काम आ सकती है।
1 रात में खर्च करते हैं 52 करोड़ रुपए

ये तो हुई प्रिंस के पीएम मोदी से दोस्ती की बात। आइए अब आपको बताते हैं कि इस प्रिंस के पास कितनी दौलत है और इनकी लाइफस्टाइल कैसी है। आपको बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इस समय लगभग 200 खरब की दौलत के मालिक हैं। दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक होने के कारण उनकी दौलत तेजी से बढ़ रही है, वहीं वह अपनी इस दौलत को लुटाने से पीछे नहीं हटते। सलमान ने कुछ साल पहले मालदीव में अपने जन्मदिन की पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, एक रात की पार्टी के लिए सलमान ने 80 लाख डॉलर यानी 52 करोड़ रुपए लुटा दिए थे। इस पार्टी में पिट बुल, जे-लो और शकीरा जैसे वर्ल्ड सेलिब्रिटीज को बुलाया गया था। अन्य स्टार जो इस पार्टी में मौजूदा थे, उनमें जनिफर लोपेज और गैंगनम स्टाइल फेम पीएसवाई के नाम शामिल हैं। प्रिंस सलमान ने इस पार्टी के लिए आस-पास के कई प्रिंस और मशहूर हस्तियों को भी इन्वाइट किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो