scriptदेश में बढ़ रही हवाई यात्रियों की संख्या | Number of Air passengers are increasing in India | Patrika News

देश में बढ़ रही हवाई यात्रियों की संख्या

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2017 04:37:00 pm

Submitted by:

manish ranjan

जुलाई के महीने में देश में घरेलू हवाई यात्रा मे लगभग 17 फीसदी का इजाफा हुआ हैं।

नई दिल्ली। जुलाई के महीने में देश में घरेलू हवाई यात्रा मे लगभग 17 फीसदी का इजाफा हुआ हैं। यह जानकारी सरकार के मासिक हवाई यात्रा कें आंकड़ो में दी गई हैं। इस दौरान कुल 95.65 लाख यात्रियों ने विमानों से यात्रा की हैं। पिछले साल सामान महीने के अपेक्षा इस साल जुलाई महीने में लगभग 10 लाख यात्रियों की संख्या बढ़ी हैं। पिछले साल के इसी महीने में यह संख्या 85.08 लाख था। घरेलू हवाई यात्राओं की बात करें तो इसमें सबसे अधिक हिस्सेदारी इंडिगो की रही। पिछले महीने इंडिगो की हिस्सेदारी 40 फीसदी थी। दूसरे स्थान पर जेट ऐयरवेज है जिसकी हिस्सेदारी 15.8 फीसदी है। स्पाइसजेट 13.5 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर और एयर इंडिया चौथे स्थान पर हैं। पहले के अपेक्षा इन तीनों की बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि हुई हैं।

आपको बता दें किफायती सेवा देने के वजह से इंडिगो हवाई यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। यात्रियों को समय पर सेवा देने के लिहाज से भी इंडिगो बाकी विमान कंपनियों से आगे रही। इंडिगो की 84.6 फीसदी उड़ाने समय से निकलकर समय से गंतव्य तक पहूंची। इस लिस्ट में गोएयर 78.2 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद विस्तारा, स्पाइसजेट, एयर इंडिया और जेट एयरवेज का स्थान रहा। सीट भरने की बात करें तो यहां पर स्पाइसजेट ने बाजी मारी। स्पाइस जेट के 94.4 फीसदी सीटें भरी। वहीं दूसरे स्थान पर एयर इंडिया रहा जिसकी 88.4 फीसदी सीटें भरी। वहीं विस्तारा की 84.6 फीसदी और इंडिगो की 83.7 फीसदी सीटें भर सकीं।

14 हजार लोग विमान रद्द होने से हुए परेशान

आंकड़ो में आगे ये भी बात सामने आया कि जुलाई महीने में लगभग एक लाख लोग उड़ानो में देरी होने से प्रभावित हुए। वहीं दूसरी तरफ 14 हजार से अधिक लोगों को उड़ाने रद्द होने से परेशानी का सामना कर पड़। आंकड़े मे आगे ये भी सामने आया कि 1300 से अधिक लोगों ने विमान मेें सवार होने से इंकार कर दिया। विमान कंपनियों ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा उन्हें मुआवजा देने के लिए 4.15 करोड़ रूपए खर्च किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो