scriptभारत में केवल 61 लोगों के पास है 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति, हुआ चौंकाने वाला खुलासा | ONly 61 people in india with more than 100 crore of wealth | Patrika News

भारत में केवल 61 लोगों के पास है 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 08, 2019 07:16:59 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

असेसमेंट र्इयर 2017-18 के में केवल 61 लोग ही एेसे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति 100 करोड़ रुपए से अधिक होने का दावा किया है।

Indian Currency

भारत में केवल 61 लोगों के पास है 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नर्इ दिल्ली। भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के अमीरों को लेकर अक्सर कहा जाता है कि दुनिया की अधिकतर संपत्ति कुछ चंद लोगों के पास ही है। लेकिन हाल ही में जारी हुए एक आंकड़ा इससे अलग तस्वीर बयान करता है। असेसमेंट र्इयर 2017-18 के में केवल 61 लोग ही एेसे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति 100 करोड़ रुपए से अधिक होने का दावा किया है। हालांकि, बीते साल के मुकाबले इसमें काफी तेजी देखने को मिली। वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान भारत में केवल 38 लोग ही थे जिनके पास कुल 100 करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति थी।


आयकर रिटर्न के आधार पर हैं आंकड़े

इसके बारे में शुक्रवार को लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री राजकृष्णन ने जानकारी दी। ये आंकड़े वित्त वर्ष 2017-18 के आयकर रिटर्न दाखिल करने के आधार पर है। साल 2014-15 में भारत में केवल 24 एेसे लोग थे जिनके पास 100 करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति है। राधकृष्णन ने लोकसभा में यह भी बताया कि भारत में अरबपति घोषित किए जाने की कोर्इ विशेष परिभाषा नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में शिव प्रताप शुक्ल ने जवाब दिया कि सरकार बेनामी प्राॅपर्टी ट्रांजिशन एक्ट के तहत लगातार कार्रवार्इ कर रही है।


अब तक दो हजार से भी अधिक बेनामी लेनदेन का पता लगा

अब तक करीब 6,900 करोड़ रुपए की संपत्ति इस कानून के तहत जब्त की जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा, “दिसंबर 2018 तक आयकर विभाग ने दो हजार से भी अधिक बेनामी ट्रांजैक्शन के बारे में पता लगाया है।” इसमें बैंक डिपाॅजिट, जमीन के प्लाॅट्स व आभूषण शामिल हैं। अब तक 1800 ट्रांजैक्शन में अनंतिम रूप से अटैचमेंट भी किया जा चुका है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो