scriptजल्द ही आधे दाम में मिल सकता है पेट्रोल और डीजल!  | Petrol-Diesel to be available at half price soon! | Patrika News

जल्द ही आधे दाम में मिल सकता है पेट्रोल और डीजल! 

Published: Sep 12, 2015 03:22:00 pm

गोल्डमैन सैक्स ने चेतावनी दी है कि क्रूड के कीमत में 20 डॉलर प्रति बैरल तक गिरावट आ सकती है, जिसके बाद तेल के दाम आधे हो जाएंगे

visit only digital meter petrol pumps

visit only digital meter petrol pumps

नई दिल्ली। तेल के दामों में जल्द ही गिरावट आ सकती है क्योंकि गोल्डमैन सैक्स ने कच्चे तेल पर अनुमान घटा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई बढ़ने के अनुमान से अगले साल भी क्रूड की कीमतों में कमी रह सकती है ऐसे में इसकी कीमत 20 डॉलर तक गिर सकती है।

गोल्डमैन सैक्स के अनुसार यूरोजोन में रिकवरी डिमांड बढ़ाने के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं ऑयल प्रोड्यूसिंग देशों की ओर से इसका रिकॉर्ड प्रोडक्शन जारी रह सकता है। गोल्डमैन की इस रिपोर्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट आई और नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 2.5 फीसदी गिरकर 45 डॉलर के नीचे बंद हुआ।

35 रुपए प्रति लीटर हो सकता है पेट्रोल
गोल्डमैन ने चेतावनी दी है कि जमा हो रहे अतिरिक्त तेल की खपत के लिए इसकी कीमत 20 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती है। हालांकि ऐसा होने को लेकर कोई विशेष समय नहीं बताया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 48 डॉलर प्रति बैरल होने पर भारत की राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 61.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 44.45 रुपए प्रति लीटर है। ऐसे में यदि क्रूड ऑयल की कीमत यदि 20 डॉलर प्रति बैरल पहुंचता है तो पेट्रोल-डीजल के दाम आधे से भी कम हो सकते हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो