scriptसिर्फ एक घंटे में 8 लाख रुपए कमाती है ये लड़की, तरीका जानकर आप भी लग जाएंगे काम पर | this girl earns 8 lakh rupees in one hour | Patrika News

सिर्फ एक घंटे में 8 लाख रुपए कमाती है ये लड़की, तरीका जानकर आप भी लग जाएंगे काम पर

locationनई दिल्लीPublished: May 18, 2018 01:19:12 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ज्यादा से ज्यादा कमाने की चाहत रखता है। इसके लिए लोग रात-दिन काम करते हैं।

earn money online

सिर्फ एक घंटे में 8 लाख रुपए कमाती है ये लड़की, तरीका जानकर आप भी लग जाएंगे काम पर

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ज्यादा से ज्यादा कमाने की चाहत रखता है। इसके लिए लोग रात-दिन काम करते हैं। फिर भी लोग अपनी कमाई से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। अपनी इच्छा के अनुसार कमाई के लिए कई बार लोग गलत काम करने पर भी उतारू हो जाते हैं। लेकिन दुनिया में कई लोग एेसे भी हैं जो कुछ ही घंटों में लाखों रुपए की कमाई कर लेते हैं। यहां हम आपको एक एेसी ही लड़की के बताने जा रहे हैं जो मात्र एक घंटे में 8 लाख रुपए कमाती है। लेकिन आप सोच रहे हैं कि एेसा कौन सा काम है जिससे एक घंटे में 8 लाख रुपए कमाए जा सकते हैं। तो हम आपको बता दें कि यह लड़की कोई भी गलत काम नहीं करती है।
Make money from online
स्मार्ट वर्क के दम पर कमाती है लाखों

महज एक घंटे में आठ लाख रुपए कमाने वाली यह लड़की ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। इस लड़की का नाम चेल्सिया है। चेल्सिया नौकरी या बिजनेस के बजाए अपने स्मार्ट वर्क के दम पर लाखों रुपए कमाती है। इस लड़की ने यह साबित कर दिखाया है कि कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। इस लड़की के इस स्मार्ट वर्क ने युवाओं को भी सोच बदलने पर मजबूर कर दिया है।
ये भी पढ़ें–

इन शहरों में आपका भी है घर तो खुश हो जाइए, आप बनने जा रहे करोड़पति

एेसे लाखों कमाती है चेल्सिया

दरअसल चेल्सिया ऑनलाइन गेम खेलने की शौकीन हैं। उनके इस शौक ने ही चेल्सिया को लाखों रुपए कमाने का मौका दिया है। खबरों के अनुसार चेल्सिया के ऑनलाइन गेम को बड़ी संख्या में लोग लाइव देखते हैं। इस दौरान चेल्सिया को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सब्स्क्र्रिप्शन, विज्ञापन और स्पॉन्सर मिलते हैं। इन सबसे चेल्सिया 1 घंटे में लगभग 8 लाख रुपए कमा लेती है। चेल्सिया की तरह आप भी ऑनलाइन गेम खेलकर लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें–

लोकसभा चुनावों से पहले ये पांच प्रोजेक्‍ट होंगे पूरे, पीएम ने घटाई डेडलाइन

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं चेल्सिया

खबरों के अनुसार लाखों रुपए कमाने वाली चेल्सिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चेल्सिया के 46.6 लाख फॉलोअर्स हैं। चेल्सिया फार्मेसी में ग्रेजुएट हैं, लेकिन वह नौकरी करने की बजाए ऑनलाइन गेम खेलकर कमाई करती है। चेल्सिया का मानना है कि जितना पैसा अॉनलाइन गेम के जरिए कमाया जा सकता है उतना नौकरी से नहीं कमाया जा सकता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो