script

अंबानी-अडाणी समेत इन 63 अरबपतियों के पास है देश के पूरे बजट से ज्यादा पैसा, रिपोर्ट में सामने आई जानकारी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2020 02:51:33 pm

Submitted by:

manish ranjan

ऑक्सफेम की नई स्टडी ‘टाइम टू केयर’ की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
22 अमीरों के पास अफ्रीका की सभी महिलाओं की कुल संपत्ति से भी ज्यादा दौलत है।

budget_pic.jpg

63 Billionaires wealth is more than Countries Budget

नई दिल्ली। साल 2019-20 बजट के लिए मोदी सरकार ने देश के कुल खर्च का आंकलन करीब 27,86, 349 करोड़ रुपए का रखा था। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की भारत देश के 63 अरबपतियों की दौलत पूरे देश की बजट से ज्यादा है। ऑक्सफेम की नई स्टडी ‘टाइम टू केयर’ की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वित वर्ष 2018-19 के लिए केंद्रीय बजट 24,42,200 करोड़ का रहा था। जबकि भारत के सबसे अमीर 1 फीसदी लोग देश की निचली 70 फीसदी आबादी से 4 गुना ज्यादा संपत्ति रखते हैं यानी देश की कुल बजट से भी ज्यादा।
2153 अरबपतियों की दौलत

वहीं दुनिया की 2153 अरबपतियों के पास दुनिया की 60 फीसदी आबादी यानी 4.6 अरब लोगों से ज्यादा संपत्ति है। इस रिपोर्ट में जो चौकानें वाली बात सामने आई है वो यह है पिछले साल दौलत कम होने के बावजूद अरबपतियों की दौलत 10 सालों में दोगुनी हो चुकी है।
पुरुषो की संपत्ति महिलाओं से 50% अधिक

ऑक्सफैम की इस रिपोरट के मुताबिक दुनिया के 22 अमीरों के पास अफ्रीका की सभी महिलाओं की कुल संपत्ति से भी ज्यादा दौलत है। वहीं दुनिया के सभी पुरुषों की कुल संपत्ति, महिलाओं की कुल संपत्ति से 50% अधिक है। यानी केवल भारत में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में संपत्ति के मामले में अभी भी समानता का भारी अतंर है।
टॉप सीईओ की 10 मिनट की कमाई

इस रिपोर्ट में एक और गौर करने वाली बात यह है कि देश में महिलाएं और लड़कियां हर दिन 3.26 अरब घंटे बिना भुगतान के काम करती हैं। जबकि एक टेक कंपनी का सीईओ प्रति सैकंड 106 रुपए के हिसाब से 10 मिनट में उतना कमा लेगा, जितना घरेलू काम करने वाली महिला एक साल में कमाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो