ट्रंप ने किया ट्वीट
अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा है कि, “कल यूरोपिय यूनियन के अध्यक्ष व्यापार को लेकर बाताचीत के लिए वाॅशिंगटन आ रहे हैं। मेेरे पास उनके लिए एक आर्इडिया है। अमरीका आैर यूरोपिय यूनियन टैरिफ बैरियर आैर सब्सिडी को खत्म कर दे! तब जाकर ये अंततः फ्री मार्केट आैर साफ-सुथरा व्यापार होगा। उम्मीद है कि वो एेसा करें, हम तैयार हैं लेकिन वो एेसा नहीं करेंगे। ” इसके पहले भी टर्ंप लगातार अपने ट्वीट से टैरिफ वाॅर को लेकर चर्चा में रहे हैं।
यूरोपिय यूनियन पहले धमकी दे चुका है अमरीका
आपको ज्ञात हो कि इसी साल पहले डोनाल्ड ट्रंप ने स्टी आैर एल्यूमिनियम के आयात पर टैरिफ लगाया था। इसमें यूरोपिय यूनियन भी शामिल था। जिसके बाद यूरोपिय यूनियन ने भी कर्इ अमरीकी उत्पादों पर टैरिफ लगाया था। इसमें मोटरसाइकिल, जीन्स आैर व्हिस्की शामिल था। यही नहीं ट्रंप ने यूरोपिय आॅटोमोबाइल के आयात पर 20 फीसदी टैरिफ लगाने की भी धमकी दी थी। ट्रंप की इस धमकी के बाद यूरोपिय यूनियन ने कहा था कि इससे सबसे पहले अमरीकी अर्थव्यवस्था को धक्का लगेगा।