कारोबार

भारत लौटेगा विजय माल्या, चुनाव से पहले मोदी सरकार को मिली सबसे बड़ी कामयाबी,

आखिरकार नरेंद्र मोदी सरकार को चुनावों से पहले सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लग ही गई। लंदन कोर्ट ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है।

नई दिल्लीDec 10, 2018 / 06:09 pm

manish ranjan

भारत लौटेगा विजय माल्या, चुनाव से पहले मोदी सरकार को मिली सबसे बड़ी कामयाबी,

नई दिल्ली। आखिरकार नरेंद्र मोदी सरकार को चुनावों से पहले सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लग ही गई। लंदन कोर्ट ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद विजय माल्या को भारत लाने की राह आसान हुई। हालांकि विजय माल्या इसके खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील कर सकता है। आपको बता दें कि विजय माल्या 2016 से लंदन में है । आपको बता दें विजय माल्या पर बैंकों का करोड़ों रुपयों का बकाया है। विजय माल्या पिछले साल अप्रैल 2017 से प्रत्यर्पण वॉरंट के बाद से जमानत पर है। माल्या अपने खिलाफ मामले को राजनीति से प्रेरित बताता रहा है। माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला वेस्टमिंस्टर कोर्ट मैजिस्ट्रेट की अदालत में 4 दिसंबर, 2017 को शुरू हुआ था।
14 दिन का समय

इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट में विजय माल्या ने भारत में जेलों की खराब हालत का बहाना बनाकर भी जज को प्रभावित करने का प्रयास किया। इस पर जज ने भारत सरकार से मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में तैयार शेल का विडियो भी पेश करने को कहा। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने माल्या के वकीलों को ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 का विडियो दिखाया। आपको बता दें कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए माल्या को 14 दिन का वक्त दिया गया है।
किस बैंक पर कितना कर्ज

विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने साल 2004 से 2012 के बीच 17 बैंकों से कुल 7,800 करोड़ रुपये का लोन लिया था। माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के लिए लोन मांगते वक्त बैंकों को पर्सनल गारंटी दी थी। जिसमें सबसे ज्यादा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 1900 करोड़ की रकम शामिल है।
 

 

 

Home / Business / भारत लौटेगा विजय माल्या, चुनाव से पहले मोदी सरकार को मिली सबसे बड़ी कामयाबी,

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.